MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • भूखे लड़के ने बड़े शौक से बनाया वेज बर्गर, खाकर जैसे ही ली डकार मुंह से फूलकर बाहर निकल गई जीभ

भूखे लड़के ने बड़े शौक से बनाया वेज बर्गर, खाकर जैसे ही ली डकार मुंह से फूलकर बाहर निकल गई जीभ

हटके डेस्क: लोगों की जिंदगी में अक्सर ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होती है। इन हालातों में लोग अफ़सोस ही करते नजर आते हैं। अब उटाह  में रहने वाले इस लड़के को ही देख लीजिये। इसने अपने लिए बड़े चाव से बर्गर बनाया। लेकिन उसे क्या पता था कि इस बर्गर की वजह से उसका ऐसा हाल हो जाएगा कि वो साफ़-साफ़ कुछ बोल भी नहीं पाएगा। शख्स के बर्गर में छिपकर एक मधुमक्खी बैठ गई। लड़के ने इसपर ध्यान नहीं दिया और बर्गर खा लिया। इसके बाद उसके मुंह का जो हाल हुआ वो दर्दनाक था। लड़के ने खुद इसका वीडियो बनाकर शेयर किया। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 08 2020, 11:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सोशल मीडिया पर एक लड़के द्वारा शेयर किया गया वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।  ठीक से बोल नहीं पा रहा है क्यूंकि उसकी जीभ काफी फूली हुई है। 

27

ये घटना घटी उटाह में रहने वाले 20 साल के कोब फ्रीमैन के साथ घटी। उसने खुद के लिए जो बर्गर बनाया था उसका कुछ ऐसा अंजाम होगा उसने सोचा भी नहीं था। 
 

37

उटाह के वेबर स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कोब को अचानक भूख लगी तो उसने अपने लिए बर्गर बनाने का फैसला किया।  कोब ने बड़े चाव से खुद के लिए बर्गर बनाया था। 
 

47

बर्गर बनाने के बाद वो थोड़ी देर के लिए किचन से बाहर गया। वापस लौटकर उसने प्लेट  से बर्गर खाना शुरू किया। पहला बर्गर खत्म करते ही उसके मुंह में जलन होने लगी। 
 

57

उसने शीशे में मुंह खोलकर देखा तो हैरान रह गया। उसकी जीभ पर एक मधुमक्खी बैठी थी। मधुमक्खी ने उसके जीभ पर डंक मार दिया था। इससे उसकी जीभ काफी फूल गई। 
 

67

कोब की जीभ उसके मुंह से बाहर निकल गई थी। दरअसल, ये मधुमक्खी आकर उसके बर्गर में बैठ गई थी। कोब ने ध्यान नहीं दिया और बर्गर खा लिया। 
 

77

बर्गर खाते ही मधुमक्खी ने डंक मार दिया और कोब की जीभ फूलकर मुंह से बाहर आ गई। इसके बाद कोब ने इसका वीडियो बनाया और उसे अपलोड कर दिया। इस वीडियो को अभी तक 53 लाख बार देखा जा चुका है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved