MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • प्लेट में छोड़ा खाना तो भरना पड़ेगा 1 लाख रु. जुर्माना, इस देश ने बनाया सख्त कानून

प्लेट में छोड़ा खाना तो भरना पड़ेगा 1 लाख रु. जुर्माना, इस देश ने बनाया सख्त कानून

हटके डेस्क: दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो गरीबी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ देश हैं जो पैसे बर्बाद करने पर जुटे हैं। चीन जहां विश्व शक्ति बनने के फिराक में सिर्फ हथियारों के निर्माण में ध्यान दे रहा है, वहीं चीन की जनता भुखमरी का शिकार हो रही है। कोरोना की वजह से इस देश के रिश्ते कई अन्य देशों से खराब हुए हैं। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे देश भी शामिल हैं। इन देशों से रिश्ते बिगड़ने की वजह से चीन में खाद्य संकट देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से चीन की सरकार ने खाने की बर्बादी रोकने के लिए नए नियम बनाए हैं। अब इस देश में अगर किसी ने खाना बर्बाद किया तो उसे एक लाख रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इस नियम को चीन के राष्ट्रपति ने लोगों द्वारा खाने की बर्बादी को रोकने के लिए इम्प्लीमेंट किया है।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 25 2020, 02:12 PM IST| Updated : Dec 25 2020, 03:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

कोरोना की वजह से दुनिया में चीन का काफी नाम खराब हुआ है। भारत सहित कई देशों के साथ चीन के रिश्ते खराब हुए हैं। इस वजह से कई देशों के साथ उसके व्यापारिक रिश्तों में कड़वाहट आई है, जिसके कारण अभी चीन खाद्य संकट से गुजर रहा है। 
 

27

खाद्य संकट को देखते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऑपरेशन एम्प्टी प्लेट शुरू किया है। इसके जरिये खाने की बर्बादी को रोका जाएगा। साथ ही लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि जितना खाना उन्हें खाना है, उतना ही ऑर्डर करें। 
 

37

अब चीन के रेस्त्रां में खाने की बर्बादी करने वालों को जुर्माना देना पड़ेगा। नई पॉलिसी के मुताबिक, अगर किसी ने प्लेट में जूठा खाना छोड़ा तो उसे 1 लाख रुपए तक जुर्माना भरना पड़ेगा। फाइन के डर से ही लोग खाना कम ऑर्डर करेंगे। 

47

नई पॉलिसी के तहत अब चीन के रेस्त्रां में गए टोटल मेंबर से ज्यादा डिशेज ऑर्डर नहीं कर सकते। यानी अगर दो लोग खाने गए हैं, तो वो सिर्फ दो ही डिश ऑर्डर कर सकते हैं। इससे खाने की बर्बादी रोकी जाएगी। 
 

57

 चाइना एकेडमी ऑफ साइंस द्वारा किये गए एक सर्वे के मुताबिक, चीन में सिर्फ बीजिंग और शंघाई में ही हर साल इतना खाना बर्बाद हो जाता है, जिससे करीब तीन  से पांच करोड़ लोगों को खिलाया जा सकता है। ऐसे में सरकार लोगों की इस आदत को बदलना चाहती है। 
 

67

चीन में राष्ट्रीय हेल्थ कमीशन ने कुछ दिनों पहले एक सर्वे कर बताया था कि इस देश में 50  ओवरवेट हैं। 2002 में जहां चीन में मोटापे का दर 7.1 था, वो 2020 में बढ़कर 16.4 परसेंट हो गया। 
 

77

चीन में बढ़ते मोटापे की वजह लोगों की घटती एक्टिविटी है। यहां समय के साथ लोगों की फिजिकल एक्टिविटी कम हो गई है, जिसकी वजह से यहां लोगों का मोटापा बढ़ने लगा है। हालांकि, अब सरकार इसे कंट्रोल करने के लिए कानून बना रही है।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved