- Home
- Viral
- दुनिया से छिपकर कोरोना फ्री शहर बना रहा है चीन, लाख कोशिशों के बाद भी सामने आ गई सीक्रेट तस्वीरें
दुनिया से छिपकर कोरोना फ्री शहर बना रहा है चीन, लाख कोशिशों के बाद भी सामने आ गई सीक्रेट तस्वीरें
हटके डेस्क: दुनिया का लगभग हर देश इस समय कोरोना से लड़ रहा है। हर कोई इस वायरस के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा रहा है। आखिर ऐसा हो भी क्यों ना? आखिर चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस दुनिया में फैला है। हालांकि, इसके लिए अभी तक चीन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। चीन के मुताबिक, ये वायरस वुहान के मीट मार्केट से फैला है। जबकि कई लोगों का कहना है कि ये वायरस चीन ने वुहान के एक लैब में बनाया है। इस बीच अब चीन एक नया शहर बना रहा है। चीन ने दुनिया की नजर से छिपकर इस शहर को बनाने की कोशिश की लेकिन फेल हो गया। लाख कोशिशों के बाद भी इस शहर की तस्वीरें बाहर आ गई। ये शहर हर तरह की सुविधाओं से लैस है। सबसे बड़ी बात कि ये शहर कोरोना फ्री है। जी हां, इसे ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि जिससे ये शहर कोविड फ्री होगा। ( सभी तस्वीरें डेली मेल से)

सोशल मीडिया पर चीन द्वारा बनाए जा रहे एक नए सीक्रेट शहर की तस्वीरें वायरल हो रही है। ये शहर चीन के लोगों के लिए कोरोना से भी बड़ी महामारी में लड़ने के लिए सुरक्षित होगा।
इस शहर को चीन बेहद सीक्रेट तरीके से बना रहा था। इसे बीजिंग के क्सिओंग न्यू एरिया में बनाया जा रहा है। इसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद होंगी। जिसमें बड़ी बालकनी से लेकर कई ग्रीनहाउस भी होंगे।
इस शहर में महामारी के दौरान चीन के लोगों के लिए आराम से रहने की सारी सुविधाऐ होगी। ताकि आगे से अगर ऐसी कोई महामारी होगी तो चीन के लोगों को कोई परेशानी ना हो।
ये शहर लकड़ी के ब्लॉक्स से बने घरों से भरा होगा। साथ ही इसकी छतों पर खेती की जा सकेगी। इस नए शहर को बार्सिलोना के गुअल्लेर्ट आर्किटेक्ट्स बना रहे हैं।
साथ ही इस शहर में ड्रोन से नजर रखी जाएगी ताकि अगर शहर में कोई परेशानी आए तो इसकी जानकारी तुरंत मिल जाए।
चीन इस सीक्रेट शहर को तब बना रहा था जब पूरी दुनिया लॉकडाउन में थी। सबसे हैरानी की बात ये है कि स्पेन के इस आर्किटेक्ट ने टेंडर लॉकडाउन में लिया।
लकड़ी के इन घरों में बड़े-बड़े बालकनीज होंगे। जिसमें 3 डी प्रिंटर्स होंगे। साथ ही पूरे शहर में छत पर ही खेती का भी ऑप्शन दिया गया है।
कुछ इस तरह बनाया जा रहा है चीन का कोरोना फ्री शहर। जिसमें लोगों को दी जाएगी सारी सुविधाएं। अब ये भी कहा जा रहा है कि चीन का राष्ट्रपति और भी कई जगहों पर ऐसे शहर बनाने के प्लान में है। ताकि आगे अगर चीन कोई और महामारी फैलाए तो उसके देश पर कोई असर ना पड़े।
अभी जिस शहर की तस्वीरें सामने आई है वो लंदन और न्यूयॉर्क से भी बड़ा है। 772 स्क्वायर माइल्स में बना ये शहर फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News