- Home
- Viral
- महिला ने ऑनलाइन मंगवाया 1 लाख का iPhone 12 Pro Max, डिब्बा खोला तो अंदर से निकला 'बाबा जी का ठुल्लू'
महिला ने ऑनलाइन मंगवाया 1 लाख का iPhone 12 Pro Max, डिब्बा खोला तो अंदर से निकला 'बाबा जी का ठुल्लू'
हटके डेस्क: आईफोन का क्रेज पूरी दुनिया में है। ये फोन्स महंगे होते हैं लेकिन इसके बावजूद सभी इसे खरीदने का सपना देखते हैं। विदेशों में तो ज्यादातर लोग आईफोन का ही इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो इसे स्टोर से या फिर ऑनलाइन पर्चेस कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के चांसेस भी कम नहीं है। चीन में रहने वाली एक महिला, जिसका नाम Liu बताया जा रहा है, ने अपने लिए ऑनलाइन आईफोन 12 प्रो मैक्स ऑर्डर किया था। जब उसका फोन डिलीवर किया गया तो उसने बड़ी एक्साइटमेंट में बॉक्स खोला। लेकिन फोन के बदले एक लाख चुकाने के बाद उसे डिब्बे से आईफोन की जगह एपल का जूस मिला। जी हां, ये देखते ही महिला को सदमा लग गया। महिला ने इसकी कंप्लेन भी की लेकिन डिलीवरी कंपनी ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में अब महिला को एक लाख का घाटा सहना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में क्या करना सही...

ऑनलाइन ठगी का ये मामला चीन से सामने आया जहां एक महिला ने अपने लिए आईफोन 12 प्रो मैक्स ऑर्डर किया। महिला ने इस फोन के लिए एक लाख रुपये चुकाए थे। ऑर्डर के कुछ दिन बाद उसे फोन डिलीवर किया गया।
नए फोन के लिए उत्साहित महिला ने जल्दी से पैक को अनबॉक्स किया। लेकिन देखते ही देखते उसकी ख़ुशी सदमे में बदल गई। अंदर से एपल का फोन नहीं बल्कि एपल का जूस निकला। डिब्बा खोलते ही महिला के होश उड़ गए।
महिला ने एक लाख रुपए में सेब का जूस खरीदा था। इस योगर्ट फ्लेवर्ड जूस की कीमत 12 रुपए थी। महिला ने इसकी शिकायत भी की। हैरानी की बात तो ये है कि महिला ने ये फोन एपल के ऑफिशियल साइट से खरीदी थी फिर भी उसके साथ ये फ्रॉड हुआ।
जब महिला ने इसकी शिकायत की तो कंपनी ने इससे पल्ला झाड़। लिया कंपनी ने डिलीवरी कंपनी पर सारा इल्जाम डाल दिया। वहीँ डिलीवरी कंपनी का कहना है कि उसने जो पैकेट आया वही एड्रेस पर पहुंचाया था।
अब महिला ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है। साथ ही एपल ने भी इसकी जांच शुरू कर दी है कि आखिर ये धोखाधड़ी कहां से हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस तरह की ठगी से कैसे बचा जाए?
अगर आप भी कभी ऑनलाइन महंगी चीज मंगवाएं तो कोशिश करें कि उसका वीडियो बना लें। ऐसे में आपके पास सबूत रहेगा कि आपको गलत पैकेट डिलीवर किया गया है। ऐसे में आपके पास रिफंड क्लेम करने का सबूत रहेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News