MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ और रोमांचक नजारा-Watch Video

पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ और रोमांचक नजारा-Watch Video

Puri Beach Dolphins Viral Video: पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हजारों सी स्नेल्स मिलने के एक दिन बाद समुद्र में 4-5 डॉल्फ़िन नजर आईं। भीड़भाड़ वाले तट के पास यह नजारा लोगों के लिए हैरानी भरा रहा। जानिए पूरी खबर।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 26 2026, 04:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! सैलानियों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा
Image Credit : X@manas_muduli

पुरी बीच पर दिखीं डॉल्फ़िन! सैलानियों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा

ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है, जिसने पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को हैरान कर दिया है। कुछ समय पहले जहां बीच पर हजारों जिंदा सी स्नेल्स (समुद्री घोंघे) बिखरे मिले थे, वहीं अब समुद्र में कई डॉल्फ़िन तैरती नजर आईं। सोशल मीडिया पर डॉल्फ़िन का वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

25
भीड़भाड़ वाले तट के पास दिखीं डॉल्फ़िन
Image Credit : X@manas_muduli

भीड़भाड़ वाले तट के पास दिखीं डॉल्फ़िन

जानकरी के अनुसार, बीते बुधवार को दिन के समय पुरी बीच पर मौजूद लोगों ने समुद्र में हलचल देखी। बीच पर मौजूद टूरिस्ट के मुताबिक, कम से कम चार से पांच डॉल्फ़िन पानी की सतह पर आती-जाती दिखाई दीं। वे पुरी के व्यस्त तट से होते हुए चंद्रभागा की ओर बढ़ती नजर आईं। आमतौर पर डॉल्फ़िन की मौजूदगी Chilika Lake में ज्यादा देखी जाती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि ये डॉल्फ़िन वहीं से भटक कर पुरी तट की ओर आ गई होंगी। हालांकि, पुरी जैसे भीड़भाड़ वाले समुद्र तट के इतने पास डॉल्फ़िन का दिखना आम बात नहीं मानी जाती।

Only in Odisha! 

A group of dolphins spotted playfully swimming near visitors at Kalinga Sagar Beach, #Puri. 

Moments like this make our coastline truly special.

pic.twitter.com/U6ALUXYo8D

— Manas Muduli (@manas_muduli) February 26, 2026

Related Articles

Related image1
UP के छात्रों को मिलेगी जापान में ट्रेनिंग, जापान दौरे पर सीएम योगी की बड़ी सफलता
Related image2
दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक लड़की को 2 लड़कियों ने उठा-उठाकर पटका-युद्ध का वीडियो वायरल
35
बीच पर डॉल्फ़िन देख पर्यटक भी हुए हैरान
Image Credit : X@manas_muduli

बीच पर डॉल्फ़िन देख पर्यटक भी हुए हैरान

बीच पर घूमने आए कई पर्यटक उस वक्त रुक गए जब उन्होंने समुद्र की लहरों के बीच डॉल्फ़िन को उछलते देखा। लोग किनारे पर इकट्ठा होकर उन्हें देखने लगे। डॉल्फ़िन कुछ सेकंड के लिए पानी से ऊपर आतीं और फिर वापस गहराई में चली जातीं। यह सिलसिला कुछ देर तक चलता रहा, जिससे लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई। कई पर्यटकों ने इसे अपने मोबाइल में कैद भी किया।

45
एक दिन पहले मिले थे हजारों जिंदा सी स्नेल्स
Image Credit : X@manas_muduli

एक दिन पहले मिले थे हजारों जिंदा सी स्नेल्स

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉल्फ़िन दिखने से ठीक एक दिन पहले पुरी बीच पर हजारों की संख्या में जिंदा सी स्नेल्स बिखरे हुए पाए गए थे। यह नजारा भी कम चौंकाने वाला नहीं था। स्थानीय लोगों के अनुसार, इतनी बड़ी संख्या में जिंदा समुद्री जीवों का किनारे पर आ जाना असामान्य है। इन दोनों घटनाओं के बीच का समय बहुत कम है, इसलिए लोग इसे आपस में जोड़कर भी देख रहे हैं।

55
क्या है इसके पीछे की वजह?
Image Credit : X@manas_muduli

क्या है इसके पीछे की वजह?

फिलहाल प्रशासन या समुद्री विशेषज्ञों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, जानकार मानते हैं कि समुद्र की धाराओं में बदलाव, ज्वार-भाटा या मौसम से जुड़ी परिस्थितियां ऐसे घटनाक्रम की वजह हो सकती हैं। कभी-कभी समुद्री जीव भोजन की तलाश या पानी के तापमान में बदलाव के कारण अपने सामान्य क्षेत्र से बाहर निकल आते हैं। जब तक विशेषज्ञ जांच नहीं करते, तब तक इन घटनाओं को लेकर कोई पक्की वजह बताना मुश्किल है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
वायरल खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CM Mohan Yadav Bhilwara Visit: भीलवाड़ा में डॉ. मोहन यादव का संबोधन, श्रीकृष्ण पाथेय और सिंहस्थ 2028 पर बड़ा ऐलान
Recommended image2
PM मोदी के इजराइली संसद में भाषण पर मुस्लिम वर्ल्ड आगबबूला, जानें इस्लामिक देशों का रिएक्शन
Recommended image3
Vande Bharat News: ट्रेन में परोसा 2-3 साल पुराना सॉस? वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
Recommended image4
Pregnant Scam: 'मुझे प्रेग्नेंट करो-13 लाख और फ्लैट ले जाओ', इस मैसेज के झांसे में आए तो लुट जाएंगे आप
Recommended image5
“मुझे पता है वह मेरा नहीं है...”: हैदराबाद की यूट्यूबर कोमाली की डायरी में ये आखिरी नोट किसके लिए?
Related Stories
Recommended image1
UP के छात्रों को मिलेगी जापान में ट्रेनिंग, जापान दौरे पर सीएम योगी की बड़ी सफलता
Recommended image2
दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! एक लड़की को 2 लड़कियों ने उठा-उठाकर पटका-युद्ध का वीडियो वायरल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved