- Home
- Viral
- अपनी ही खोदी कब्र में गिरा चीन, जिस वायरस से तबाह करनी चाही दुनिया, उसी के चपेट में दोबारा आया देश
अपनी ही खोदी कब्र में गिरा चीन, जिस वायरस से तबाह करनी चाही दुनिया, उसी के चपेट में दोबारा आया देश
हटके डेस्क: कोरोना वायरस तेजी से फैलता ही जा रहा है। जितना भी लॉकडाउन किया जा रहा है, लोग लॉकडाउन में घरों में रह रहे हैं, उसके बावजूद संक्रमितों और इससे मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24 लाख 7 हजार के पार है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 1 लाख 65 हजार पार कर चुका है। वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी। चीन के मुताबिक, ये वायरस चमगादड़ के मांस को खाने से इंसानों में आया था। लेकिन कई देशों का मानना है कि ये वायरस चीन ने लैब में बनाकर दुनिया में फैलाया। चीन ने कुछ दिनों पहले कोरोना पर कंट्रोल कर लेने का दावा करते हुए अपने देश में लॉकडाउन खत्म कर दिया था। लेकिन इसके तुरंत बाद ही यहां कोरोना के सेकंड वेव की शुरुआत हो गई। चीन में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इस बार कोरोना का नया शिकार हैं, डॉक्टर्स...

चीन के हेनान प्रांत में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। यहां स्थित जिअ काउंटी अस्पताल में कोरोना के मरीजों की संख्या अचानक से बढ़ी है। इस अस्पताल के कई मेडिकल स्टाफ्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
अस्पताल के कई स्टाफ्स कुछ दिनों पहले वुहान गए थे। सभी डॉक्टर्स वहीं से लौटे, जिसके बाद कई में वायरस के लक्षण दिखाई दिए। वुहान में ही वायरस की शुरुआत हुई थी।
हालातों को देखकर चीनी प्रशासन से ट्रैवेलिंग पर बैन लगाने की डिमांड की जा रही है। ताकि कोरोना ना फैले।
चीन में अभी कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या लगभग 83 हजार है। जबकि मरने वालों की संख्या साढ़े 4 हजार के पार है।
चीन पर हमेशा से कोरोना को लेकर झूठ बोलने का इल्जाम लगा है। अभी तक इस वायरस के फैलने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है।
चीन के लोगों ने सरकार पर मौत के आंकड़े छिपाने का इल्जाम भी लगाया है। उनका कहना है कि जो आंकड़े जारी किये गए हैं, असल संख्या इससे कई गुना ज्यादा है।
बता दें कि बीते कुछ हफ्ते पहले ही इस वायरस के कारण 3 महीने से लॉकडाउन शहरों को चीन ने खोल दिया था। लेकिन इसके बाद से अचानक संक्रमितों की संख्या बढ़ गई।
लॉकडाउन खुलते ही लोग सड़कों पर उतरे। टूरिस्ट प्लेसेस पर भीड़ नजर आने लगी। लोग एक-दूसरे के संपर्क में आने लगे। जिस वजह से वायरस फैलने लगा।
अब लोग ट्रेवलिंग पर बैन लगाने की डिमांड कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सभी को मास्क पहनना चाहिए।
कई लोग इसे चीन द्वारा दूसरों के लिए खोदी कब्र में खुद गिरना बता रहे हैं। चीन में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है,जिसे देश दुनिया से छिपा रहा है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News