कोरोना के कहर से अभी तक बचे हैं ये देश, नहीं मिला एक भी पॉजिटिव मरीज
हटके डेस्क: नॉवेल कोरोना वायरस जिसे कोविड 19 के नाम से भी जाना जाता है, ने दुनिया में तबाही मचा रखी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इसके संदिग्धों की संख्या 5 लाख 32 हजार पार कर चुका है। साथ ही कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी 24 हजार पार कर चुका है। चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस ने आज दुनिया के कई देशों में कहर बरपाया है। चीन से भले ही इसकी शुरुआत हुई है लेकिन यहां से ज्यादा तबाही इटली, स्पेन और ईरान में देखने को मिल रहा है। भारत में भी संदिग्धों की संख्या 700 पार कर चुका है। लेकिन दुनिया के कुछ ऐसे देश हैं जहां इस वायरस ने अभी तक दस्तक नहीं दी है। इनमें से कुछ देशों में कोरोना के संदिग्ध मिले तो थे,लेकिन रिपोर्ट्स नेगेटिव आए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन देशों के बारे में, जहां कोरोना नहीं पहुंचा है...
111

अंगोला: इस देश में 29 जनवरी को कोरोना का एक संदिग्ध मिला था। लेकिन उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अंगोला ने चीन से आए यात्रियों के लिए क्वारेंटाइन जरुरी कर दिया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

211
बारबाडोस: इस देश में अभी तक कोरोना के संदिग्ध नहीं मिले हैं। इस देश को उन देशों में गिना जाता है जिसने कोरोना से बचाव के लिए स्टेप्स लिए थे। शुरूआती दौर में ही इस देश ने वायरस पर कंट्रोल करना शुरू कर दिया था।
311
बोत्सवाना: इस देश में 5 फरवरी को 5 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले थे। लेकिन जांच में रिपोर्ट्स निगेटिव निकले। इसके बाद 30 जनवरी को एक शख्स में वायरस कंफर्म हुआ। उसे आइसोलेट किया गया। शख्स चीन से लौटा था।
411
फिजी: 19 फ़रवरी को यहां 37 साल की एक महिला को कोरोना संदिग्ध बताया गया। महिला जापान से लौटी थी। उसे आइसोलेट किया गया। महिला के सैंपल को मेलबर्न में WHO के लैब भेजा गया। वहां रिपोर्ट्स निगेटिव आए। इसके बाद चीन से आए 6 लोगों की भी जांच की गई। सबके रिपोर्ट्स निगेटिव आए।
511
लाओ पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक: इस देश में 50 लोगों को कोरोना संक्रमित बताया गया था। लेकिन सैंपल जांच के बाद इन्हें निगेटिव बताया गया। इनके सैंपल पहले देश के लैब में चेक किये गए। इसके बाद इन्हें ऑस्ट्रेलिया में WHO के लैब में भी चेक किया गया। वहां भी ये नेगेटिव निकले।
611
म्यांमार: इस देश में चीन से आए एक शख्स को संदिग्ध माना गया था। वो जिस फ्लाइट से आया था, उसमें से सिर्फ दो लोगों को प्लेन से उतरने दिया गया। बाकियों को वापस भेज दिया गया। शख्स की जांच में रिपोर्ट्स नेगेटिव आए।
711
रिपब्लिक ऑफ पलाउ: इस देश में अभी तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। यहां 9 मार्च को अमेरिका से पहुंची एक महिला की जांच की गई थी। लेकिन रिपोर्ट्स नेगेटिव आए। उसके सैंपल ताइवान भेजे गए थे।
811
रिपब्लिक ऑफ द मार्शल आइलैंड्स: 9 मार्च यहां एक शख्स की जांच की गई थी। 66 साल के इस शख्स के रिपोर्ट्स निगेटिव निकले। इन्हें हवाई स्टेट लैब में टेस्ट किया गया था। देश ने अपने देश के नागरिकों पर चीन, हांगकांग, मकाउ, जापान, साउथ कोरिया, इटली, जर्मनी और ईरान जाने पर बैन लगा दिया है।
911
सोलोमन आइलैंड: इस देश में बाहर से आए एक जहाज में मौजूद 4 लोगों में कोरोना के लक्षण दिखे थे। लेकिन इनके सैंपल ऑस्ट्रेलिया भेजे गए जहां इन्हें नेगेटिव बताया गया।
1011
सीरिया: इस देश में दो लोगों को कोरोना संदिग्ध बताया गया था। लेकिन इनके रिपोर्ट्स निगेटिव आए। बताया जा रहा है कि दोनों ईरान से आए शख्स के कांटेक्ट में आए थे। बाद में पता चला कि दोनों को निमोनिया है। देश ने इस वायरस से बचाव के लिए बाहर से आए लोगों पर बैन लगा दिया है। साथ ही देश के बॉर्डर्स सील कर दिए गए हैं।
1111
टोंगा: इस देश में अभी तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां रहने वाली 19 साल की युवती में बीमारी के लक्षण मिले थे, लेकिन जांच रिपोर्ट्स नेगेटिव निकले। युवती के सैंपल पहले ऑस्ट्रेलिया भेजे गए थे, जहां उसे नेगेटिव बताया गया। इसके बाद दुबारा कंफर्म करने के लिए रिपोर्ट्स न्यूजीलैंड भेजे गए थे। वहां भी वो नेगेटिव निकले।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos