धान-गेहूं की तरह उगते हैं फर्नीचर
इंग्लैंड: आजतक आपने कई तरह की खेती के बारे में सुना होगा। लेकिन इंग्लैंड में रहने वाले कपल गेविन और एलिस मुनरो अपने बगीचे में जिस चीज की खेती करते हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है। ये कपल अपने बगीचे में कुर्सी, टेबल और लैंप की खेती करता है।
15

गेविन और एलिस मुनरो के इस अजीबोगरीब खेती की लोग कर रहे हैं तारीफ
25
अभी तक खेत में उगा चुके हैं 50 टेबल, 100 लैंप और 250 कुर्सियां उगा चुका है।
35
साल 2006 में केविन ने सबसे पहले कुर्सी की खेती की थी। इसमें पौधों को फर्नीचर के आकार के स्टैंड में उगाया जाता है। एक बार इसमें सफल होने के बाद उन्होंने 2012 में अपनी बीवी के साथ इसे कारोबार के रूप में शुरू किया। लेकिन उस समय उनकी फसल बर्बाद हो गई।
45
बोनसाई फसलों से प्रेरित होकर दोनों ने दुबारा कोशिश की और सफल रहे। आज उनकी कुर्सियों की काफी डिमांड है। इनकी एक टेबल की कीमत जहां 11 लाख रुपए है, वहीं एक लैंप 80 हजार रुपए में बिकती है।
55
इस कुर्सी को उगने में 6 से 9 महीने का समय लगता है। साथ ही इसे सूखने में भी करीबन इतना ही समय लगता है। एक बार ये सूख जाते हैं, तब इन्हें बेच दिया जाता है।
Latest Videos