MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • ताकि प्रेमिका को ना देखे पराया मर्द, इसलिए कर दिया ऐसा हाल, आंखें निकाल अंधा बनाने का था प्लान

ताकि प्रेमिका को ना देखे पराया मर्द, इसलिए कर दिया ऐसा हाल, आंखें निकाल अंधा बनाने का था प्लान

कुछ लोग ऐसे सनकी होते हैं कि वे कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में इंग्लैड के लंकाशाइर के पास प्रेस्टन शहर की रहने वाली दो बच्चों की मां जेना हर्ली के साथ उसके प्रेमी ने जो किया, उसके बारे में जान कर किसी का भी दिल दहल जाएगा। 28 साल की जेना जब मार्क से मिली थी, तो उसे लगा था कि अब मिस्टर परफेक्ट मिल गया है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साल 2017 में हुई थी। जेना को मार्क बहुत पसंद आया और दोनों में जल्दी ही गहरी दोस्ती हो गई। शुरू में मार्क का व्यवहार जेना और उसके बच्चों के साथ बहुत ही अच्छा था। वह जेना की बच्ची को बहुत प्यार करता था। उसने जेना की बाइक को पेंट किया और डिज्नी प्रिंसेस स्टिकर्स से उसे सजाया। जेना उसके साथ रहने लगी। तीन महीने के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद उसने मार्क को फोन किया। वह आया और उसने काफी खुशी जाहिर की। उसने कहा कि वे एक फैमिली की तरह रहेंगे। जेना प्यार से उसे मार्की कहती थी। जेना ने अपने दोस्तों से कहा कि मार्क बहुत अच्छा है और उसे बहुत प्यार करता है। जेना उसके साथ अपने भविष्य के सपने संजोने लगी। कुछ ही समय के बाद मार्क की जॉब छूट गई। जेना पहले से दो जॉब कर रही थी, लेकिन पैसों को लेकर उसे चिंता होने लगी। उसने मार्क की जॉब तलाशने में मदद शुरू की, लेकिन मार्क के व्यवहार में बदलाव दिखाई पड़ने लगा। छोटी-छोटी बातों पर वह उससे लड़ने लगता और उसके साथ मारपीट पर उतारू हो जाता। एक बार तो उसने हद ही कर दी। उसने उसे इतना पीटा कि उसका चेहरा पूरी तरह सूज गया। उसने उसकी आंखें फोड़ने की कोशिश की। उसने कहा कि जब वह अंधी और बदसूरत हो जाएगी तो बाहर जाने पर कोई उसे नहीं देखेगा। जेना की हालत उसने ऐसी कर दी कि उसे पहचान पाना मुश्किल था। उसके पिता भी उसे पहचान नहीं पाए। उसकी बेटियां भी इससे बहुत डर गई थीं। आखिर जेना ने पुलिस में उसकी शिकायत की और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया। मार्क को 14 महीने की जेल हुई। जेना ने कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया, ताकि आगे से वह किसी दूसरी लड़की को अपने जाल में फंसा कर उसके साथ ऐसा भयानक व्यवहार नहीं कर सके। देखें इससे जुड़ी तस्वीरें। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 08 2020, 02:41 PM IST| Updated : Apr 08 2020, 05:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
जेना जब पहली बार मार्क से मिली तो उसे लगा कि वह उसका अच्छा प्रेमी साबित होगा। वह उसे काफी पसंद करन लगी। दोनों में जल्दी ही काफी अच्छे रिलेशन बन गए। 
27
जल्दी ही जेना प्रेग्नेंट हो गई। उसके बाद मार्क की जॉब छूट गई। कुच दिनों के बाद मार्क ने जेना की बुरी तरह से पिटाई करनी शुरू कर दी। उसने उसकी आंखें फोड़ने की कोशिश भी की। 
37
शुरू में मार्क का व्यवहार जेना और उसकी बच्चियों के साथ बहुत अच्छा था। मार्क जेना की बेटी को दुलारता था और उसके साथ खेलता भी था। 
47
मार्क के साथ जेना काफी खुश रहती थी। वह उसके साथ भविष्य के सुनहरे सपने संजोने लगी थी। कौन जानता था कि उसका व्यवहार इतना खराब हो जाएगा। 
57
मार्क ने जेना की पिटाई करने के साथ उसकी आंखें फेड़ने की कोशिश भी की। उसका कहना था कि पिटाई से जब वह बदसूरत हो जाएगी तो बाहर निकलने पर कोई उसे देखना पसंद नहीं करेगा। मार्क सनकी किस्म का इंसान था। 
67
मार्क जेना की इतनी बुरी तरह से पिटाई करता था कि उसके पूरे शरीर पर नीले निशान पड़ गए थे। 
77
पिटाई से जेना के शरीर के हर हिस्से पर दाग पड़ गए थे। उसे पहचान तक पाना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved