कुत्ते को हो गया मालकिन के मौत का आभास, चंद घंटे पहले किया एक काम फिर...
ताइवान: पूरी दुनिया फिलहाल कोरोना वायरस के आतंक से परेशान है। दुनिया के कई देशों में इस वायरस के मरीज देखने को मिल रहे हैं। चीन के कई ऐसे शहर हैं, जहां लोगों ने इस वायरस के आतंक से जगह खाली कर दी है। वहीं बाहर रहने वाले ऐसे कई लोग हैं, जो अभी भी इस बीमारी के खतरे को समझ नहीं पाए हैं। इसी बीच फेसबुक पर ताइवान की एक लड़की ने अपने साथ हुई एक घटना शेयर की है। दरअसल, इस लड़की को कोरोना वायरस की जानकारी नहीं थी। ऐसे में वो वुहान जाने की तैयारी में थी। लेकिन फिर उसके कुत्ते ने जो किया, उसकी काफी चर्चा हो रही है।
15

फेसबुक पर शेयर किये गए पोस्ट के मुताबिक, ये महिला ताइवान से वुहान जाने वाली थी। कोरोना वायरस की शुरुआत वुहान से हुई है। वहां पूरे चीन के मुकाबले सबसे ज्यादा हालात खराब हैं।
25
लड़की को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन उसके कुत्ते को शायद इसकी भनक लग गई थी। उसके गोल्डन रिट्रीवर ने ट्रिप से पहले ही उसका पासपोर्ट फाड़ दिया।
35
अपना फटा पासपोर्ट देख लड़की काफी गुस्से में आ गई थी। उसका कुत्ता फटे पासपोर्ट के साथ बैठा था। लड़की समझ ही नहीं पा रही थी कि अब आगे वो क्या करे।
45
फटे पासपोर्ट के कारण उसे अपना ट्रिप कैंसिल करना पड़ा। इसके कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि वहां में खतरनाक वायरस का प्रकोप है। इसके बाद लड़की ने इस पुरे मामले को फेसबुक पर शेयर किया।
55
फेसबुक पर फोटोज शेयर होने के बाद कई लोगों ने कहा कि कुत्ते के कारण ही लड़की सेफ है। कई लोगों ने कमेंट किया कि शायद कुत्ते को अपनी मालकिन पर आने वाले खतरे की जानकारी मिल गई थी।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos