कैंसर ने छीन लिए पैर तो भी नहीं हारा युवक, बिस्तर पर पड़ने की जगह खुद कमाकर चला रहा घर
हटके डेस्क: कुछ लोग ऐसी मिट्टी के बने होते हैं कि लाख मुसीबत आए, हार नहीं मानते हैं। ऐसे लोग अपने आत्मविश्वास और किसी भी परिस्थिति में संघर्ष करने की ताकत के बदौलत सफलता हासिल करते हैं और कभी किसी पर बोझ नहीं बनते। कुछ ऐसी ही कहानी है मलेशिया के 19 साल के नवजवान अब्दुल आफ्जा अजीज अब्दुल वहाब की। इस लड़के को सितंबर, 2017 में बोन कैंसर हो गया था। कैंसर के इलाज के दौरान उसका एक पैर काटना पड़ा। उसकी कहानी वायरल हो गई थी। उसे कुछ डोनेशन भी मिले। लेकिन उसकी कैंसर की बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं हुई। अब दोबारा वह कैंसर की समस्या से जूझ रहा है। इसका इलाज करवाने में भी काफी खर्चा होता है। अब्दुल वहाब नाम का यह शख्स लोगों से चंदा नहीं लेना चाहता। उसने कैंसर से पीड़ित होने और एक पैर नहीं होने के बावजूद मेवों का व्यापार शुरू कर दिया। इसके लिए उसने फेसबुक का सहारा लिया। जानते हैं उसकी कहानी।
| Published : Feb 26 2020, 05:32 PM IST / Updated: Feb 27 2020, 12:18 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin