- Home
- Viral
- मात्र 1 घंटे में पैदल घूम सकते हैं ये पूरा का पूरा देश, यहां रहने वाला हर तीसरा शख्स है करोड़पति
मात्र 1 घंटे में पैदल घूम सकते हैं ये पूरा का पूरा देश, यहां रहने वाला हर तीसरा शख्स है करोड़पति
हटके डेस्क: आपने आज तक कई टूरिस्ट देशों के बारे में सुना होगा। जहां लोगों की भीड़ होती हैं उसी की सबसे ज्यादा चर्चा होती है। लेकिन कुछ देश लोगों की नजरों से दूर रहते हैं। यहां सुविधाएं काफी होती हैं लेकिन लोग इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते। दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आने वाले देश के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। हम बात कर रहे हैं मोनाको की। जी हां, ये है दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश। यहां 1927 से ही राजतंत्र चलता है। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी फ़्रांस की है। ये देश कई कारणों से मशहूर है। आज हम आपको इस देश से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है...

दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश मोनाको मात्र 1.95 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। अगर आप इस देश में पैदल घूमेंगे तो मात्र 56 मिनट में पूरे देश का एक चक्कर लगा लेंगे। कम जगह में फैले होने की वजह से इसे देश की जगह सिटी भी कहा जाता है।
मोनाको शहर उत्तर पश्चिम यूरोप के मेडिटेरियन सी के किनारे बसा हुआ है। दिखने में ये शहर बेहद खूबसूरत है। छोटे से इस देश की गलियां बहुमंजिला इमारतों से भरी हुई है। यहां हर कुछ तकनिकी तौर पर काफी विकसित है।
इस देश की कुल जनसँख्या करीब 39 हजार है। साथ ही मोनाको के सबसे अधिक घनत्व वाले देश में गिना जाता है। कम एरिया में इतने ज्यादा लोग रहने की वजह से ऐसा हुआ है। इस छोटे से देश का बॉर्डर फ़्रांस और इटली से लगा हुआ है।
अपने साइज के अलावा मोनाको शहर एक और कारण से चर्चा में रहता है। इस देश में दुनिया के सबसे ज्यादा रईस लोग रहते हैं। 1 स्क्वायर मील में यहां 12, 261 करोड़पति रहते हैं। यानि इस देश का हर तीसरा शख्स करोड़पति है।
मोनाको में एक बेडरुम वाले घर के लिए 12 करोड़ रूपये चुकाने पड़ते हैं। ये न्यूयॉर्क और होंग-कोंग जैसे जैसे से भी काफी महंगा है। ये कीमत नए अपार्टमेंट्स की है। अगर यहां पुराना फ़्लैट खरीदों तो उसके बदले में भी अच्छा ख़ासा पैसा चुकाना पड़ता है।
अब देश में इतना पैसा है तो चोरी होने की बात भी हो सकती है। लेकिन आपको बता दें कि मोनाको में चोरी की घटना ना के बराबर है। यहां 100 नागरिकों के ऊपर 1 पुलिसकर्मी को भर्ती किया जाता है।
मोनाको की जीडीपी दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां पर कैपिटा इनकम 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार के लगभग है। मोनाको से आगे सिर्फ Liechtenstein देश का नंबर आता है। ये देश मोनाको से 80 गुना ज्यादा बड़ा है।
देश की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक़, यहां रहने वाले 39 हजार नागरिकों में मात्र 9 हजार 2 सौ का जन्म उसी देश में हुआ है। बाकियों का जन्म विदेश में हुआ है। वर्ल्ड बैंक डाटा के मुताबिक, मोनाको में लोगों की एवरेज एज 85 साल है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।
अब बात करते हैं देश की सबसे बड़ी खासियत की। मोनाको में एक भी शख्स गरीब नहीं है ,यहां पोवर्टी रेट जीरो है। CIA World Factbook के मुताबिक, यहां कोई भी शख्स गरीबी रेखा के नीचे नहीं है। शायद यही वजह है कि यहां क्राइम नहीं होता।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News