लोगों को डराकर पैसे वसूल रहे थे किन्नर, तभी आया दूसरा गुट, फिर सड़क पर उतारने लगे कपड़े
हटके डेस्क: आए दिन आपका सामना किन्नरों से होता रहता होगा। ट्रेनों में या सड़क पर ये किन्नर लोगों से पैसे वसूलती नजर आती हैं। लोगों के मन में भी ये बात बैठी है कि अगर किन्नर आपको श्राप दे दें, तो आपकी जिंदगी नर्क हो जाएगी। इसी डर से लोग भी किन्नरों से बहस नहीं करते। लेकिन इस बात का फायदा कई बुरे लोग करते हैं। कई पुरुष किन्नर का रूप धरकर लोगों से पैसे वसूलते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल में राजस्थान के बीकानेर से सामने आई। जहां दो नकली किन्नर असली किन्ररों के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद जो हुआ, उसे किसी ने सोचा भी नहीं था
17

मामला राजस्थान के बीकानेर से सामने आया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां दो लोग किन्नर बनकर सभी से पैसों की ठगी करते थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
दोनों युवक इलाके के मार्केट में पहुंचकर उत्पात मचाते थे। और लोगों से जबरदस्ती पैसे वसूलते थे। कुछ लोगों को दोनों पर शक हुआ, जिसके बाद असली किन्नरों को इसकी शिकायत की गई।
37
जब एक बार फिर ये दोनों इलाके में आए, तो असली किन्नरों को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया।
47
असली किन्नरों का ग्रुप देख पहले तो दोनों भागने लगे। लेकिन इन्हें पकड़ लिया गया। दोनों खुद के किन्नर होने की बात दोहराते रहे। जब उन्होंने अपनी गलती नहीं मानी, तो आखिर में किन्नरों ने लड़कों के कपड़े उतार दिए।
57
इतना ही नहीं, किन्नरों ने दोनों के बाल काट दिए। इसके बाद दोनों ने अपनी गलती मान ली। उन्होंने माना कि पैसे कमाने के लिए उन्होंने किन्नर बनकर पैसे ठगना शुरू किया था।
67
दोनों को काफी मार पड़ी। इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
77
इस पूरे दौरान वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos