- Home
- Viral
- ना ट्रंप ना उनकी हॉट बीवी मेलिनिया, इस कारण अमेरिकी चुनाव में ट्रेंड करने लगा भारत का देसी पनीर टिक्का
ना ट्रंप ना उनकी हॉट बीवी मेलिनिया, इस कारण अमेरिकी चुनाव में ट्रेंड करने लगा भारत का देसी पनीर टिक्का
हटके डेस्क: दुनिया के शक्तिशाली देश में गिना जाने वाला अमेरिका अभी चर्चा में है। हो भी क्यों ना? वहां राष्ट्रपति चुनाव के बाद देश के भविष्य को लेकर अब जल्द ही फैसला आने वाला है। लेकिन अमेरिका में चुनाव के बीच अचानक ही सोशल मीडिया पर पनीर टिक्का ट्रेंड करने लगा। कोई समझ नहीं पाया कि अमेरिका के चुनाव और भारत के मशहूर पनीर टिक्का के बीच ऐसा क्या कनेक्शन हो गया? दरअसल, इन दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। लेकिन चुनाव के बीच ही डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय मूल की सांसद ने कुछ ऐसा कर दिया कि ये ट्रेंड में आ गया। आइये आपको बताते हैं क्या है ये पूरा मामला...

भारत में पनीर टिक्का को बड़े चाव से खाया जाता है। टिक्का यानी पनीर को सींक के ऊपर मसालों में ढंककर उसे अच्छे से पकाना। इस डिश के भारत सहित विदेशों में भी काफी लोग फैन है।
अमेरिका में चुनाव के एक रात पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल ने पार्टी की वाईस प्रेसिडेंट कमला हैरिस के लिए एक ख़ास पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने उनकी पसंद की डिशेज बनाई।
कुछ समय पहले ही कमला हैरिस के पति ने खुलासा किया था कि उनकी वाइफ को पनीर टिक्का काफी पसंद है। ऐसे में प्रमिला ने पार्टी में पनीर टिक्का रखा था। लेकिन इस दौरान उन्होंने कर डाली एक बड़ी गड़बड़ी।
उन्होंने ट्विटर पर कमला हैरिस की पसंदीदा डिश पनीर टिक्का की तस्वीर और उसकी रेसिपी शेयर कर दी। लेकिन यही उनसे हो गई बड़ी चूक। उन्होंने पनीर टिक्का की जगह सोशल मीडिया पर पनीर मखनी की तस्वीर डाल दी। साथ ही उन्होंने रेसिपी डाली टिक्का की।
इसे लेकर उनका काफी मजाक बनाया गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रमिला पर काफी तंज कसे। कई लोगों ने लिखा कि उनका झूठ खुल गया। उन्होंने बाहर से खाना आर्डर किया था। सिर्फ दिखावे के लिए लिखा कि ये उन्होंने बनाया।
साथ ही लोगों ने इसे मीम में कन्वर्ट कर दिया। कुछ लोगों ने दही वडा की तस्वीर को रस मलाई बताकर शेयर किया तो कुछ ने दूसरी डिश को कुछ और ही नाम से शेयर किया।
तो समझ गए ना आप कि चुनाव अमेरिका में राष्ट्रपति के हो रहे हैं लेकिन असल में जीत पनीर टिक्का की क्यों हुई? लोगों ने इस गलती के लिए प्रमिला की खूब टांग खींची।
आपको बता दें कि कमला हैरिस की ही तरह प्रमिला भी चेन्नई से हैं। लेकिन 1982 में सिर्फ 12 साल की उम्र में वो अमेरिका चली गई थीं। इसके बाद वो भारत की जगह वही सेटल हो गईं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News