- Home
- Viral
- पैसों के लालच में इस देश आती हैं लड़कियां, फिर सामना करना पड़ता है शारीरिक शोषण और घरेलू हिंसा का
पैसों के लालच में इस देश आती हैं लड़कियां, फिर सामना करना पड़ता है शारीरिक शोषण और घरेलू हिंसा का
लेबनान में काफी संख्या में अफ्रीका और साउथ एशिया के देशों से लड़कियां और महिलाएं घरेलू काम करने के लिए आती हैं। इन महिलाओं को यहां बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। अक्सर इनका शारीरिक शोषण होता है और ये प्रेग्नेंट हो जाती हैं। इसके बाद इनकी मुश्किलें बढ़ती हैं। कई महिलाएं लिव-इन मेड के रूप में काम करती हैं। इसकी वजह है कि उन्हें यहां पैसा अच्छा-खासा मिल जाता था। लेकिन अब पैसे भी नहीं मिलते और दूसरे देशों से आने वाली महिलाएं एक ऐसे जाल में फंस जाती हैं, जिससे निकल पाना उनके लिए मुश्किल होता है। मानवाधिकार संगठन उनके हक के लिए आवाज उठाते रहते हैं, लेकिन इसका कोई खास असर हो पाता। गरीबी की शिकार महिलाएं दूर देश से अपना घर-बार छोड़ कर यहां आती हैं। लेबनान के एक मानवाधिकार संगठन का कहना है कि ऐसी हजारों घरेलू काम करने वाली विदेशी महिलाएं यहां हैं, जिनका कोई रिकॉर्ड या डॉक्युमेंट नहीं है। इन संगठनों का कहना है कि लेबनान में इन महिलाओं की हालत बंधुआ मजदूरों जैसी है। उन्हें बंधक बना कर रखा जाता है और उनका यौन शोषण होता है। एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि लेबनान में लाखों की संख्या में विदेशी डोमेस्टिक वर्कर्स हैं, जिनमें ज्यादातर की हालत अच्छी नहीं है। शारीरिक शोषण का शिकार तो वे होती ही हैं, जब से लेबनान की आर्थिक हालत चरमरा गई है, इन्हें समय पर पैसे भी नहीं मिल पाते। इनके देशों के दूतावास भी वापस लौट पाने में इनकी मदद नहीं कर पाते। तस्वीरों में देखें इन महिला डोमेस्टिक वर्कर्स की दशा।
110

बेरूत के बाजार में एक शॉप विंडो में डोमेस्टिक वर्कर्स के पहनने के कपड़े शोकेस किए गए हैं। घरों में काम करने वाली विदेशी महिलाओं को इसी तरह का यूनिफॉर्म पहनना पड़ता है।
210
केन्या की एक डोमेस्टिक वर्कर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए। पैसे और डॉक्युमेंट्स नहीं होने के कारण ऐसी महिलाओं के लिए बेरूत छोड़ कर अपने देश वापस लौट पाना मुश्किल होता है।
310
रविवार को बेरूत में इथोपियन एवेंजिकल चर्च सर्विस के दौरान एक साथ जुटीं इथोपियाई डोमेस्टिक वर्कर्स।
410
इथोपियाई डोमेस्टिक वर्कर्स का एक प्रोस्टेट बैनर। समय-समय पर ये महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर शोषण के खिलाफ आवाज उठाती हैं, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
510
बेरूत की एक गली में एक डोमेस्टिक वर्कर अपने मालिक के कुत्ते को टहलाती हुई। इन महिलाओं को हर तरह के काम करने पड़ते हैं।
610
इथोपिया की यह महिला लेबनान में पिछले 5 सालों से डोमेस्टिक वर्कर के रूप में काम कर रही है। इसके बच्चे इथोपिया में ही हैं। सही पेपर्स और पैसे के अभाव में इसके लिए वापस लौट पाना आसान नहीं है।
710
इथोपिया की एक डोमेस्टिक वर्कर ने अपने बच्चों के लिए गिफ्ट खरीद कर पैक कर लिया है। लेकिन वह कब अपने देश में जा पाती है, यह कह पाना मुश्किल है।
810
फिलीपीन्स की इस डोमेस्टिक वर्कर को पिछले एक साल से सैलरी नहीं मिली है। लेकिन अब फिलीपीन्स की एम्बेसी ने इसके वापस लौटने का इंतजाम किया है।
910
फिलीपीन्स की यह डोमेस्टिक वर्कर अपने देश के दूतावास में वापस लौटने के लिए सामान पैक करते हुए। हजारों की संख्या में फिलीपीन्स की महिलाएं लेबनान छोड़ रही हैं। फिलीपीन्स एम्बेसी वापस अपने देश लौटने में इन महिलाओं की मदद कर रही है।
1010
एक इथोपियाई डोमेस्टिक वर्कर पिछले साल अपने रिक्रूटमेंट एजेंट के घर पर मृत पाई गई थी। उसे श्रद्धांजलि देने के लिए काफी महिलाएं आईं। उन्होंने उस महिला की याद में मोमबत्ती जला कर प्रार्थना की।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos