- Home
- Viral
- यहां कुंवारों से वसूला जाता है TAX, दुनिया के इन देशों में अजीबोगरीब चीजों के लिए लोगों को चुकाना पड़ता है पैसा
यहां कुंवारों से वसूला जाता है TAX, दुनिया के इन देशों में अजीबोगरीब चीजों के लिए लोगों को चुकाना पड़ता है पैसा
हटके डेस्क: 1 फरवरी को 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा। देश के हर नागरिक को बजट से काफी उम्मीदें होती है। सरकार बजट के द्वारा लोगों को साल भर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बजट में घोषणा करते हैं। इसमें लोगों को किस तरह के नए टैक्स देने हैं, इसपर भी चर्चा की जाती है। दुनिया के लगभग हर देश में नागरिकों से टैक्स वसूला जाता है। इसी पैसे से डेवलपमेन्ट के काम किये जाते हैं। भारत में लोगों को कई तरह के टैक्स देने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो बेहद अजीबोगरीब चीजों पर टैक्स वसूलते हैं। इसमें सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करने से लेकर शादी ना करने तक पर टैक्स देना शामिल है। आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब टैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

अमेरिका के मैरीलैंड में लोगों को टॉयलेट फ्लश करने के लिए टैक्स देना पड़ता है। यहां सरकार लोगों से हर महीने टॉयलेट फ्लश करने के नाम पर करीब 355 रुपए टैक्स वसूलती है। इन पैसों से देश के नालों की साफ़-सफाई की जाती है।
एरिजोना में अगर आप काफी मात्रा में बर्फ खरीदेंगे तो आपको आइस टैक्स भरना पड़ेगा। हालांकि, अगर आप आइस क्यूब खरीदेंगे तब आपको टैक्स नहीं देना पड़ेगा। उस वक्त टैक्स लागू नहीं होगा।
ब्रिटिश सरकार टैटू पर टैक्स वसूलती है। इसमें टैटू बनाने वाले शख्स से 6 प्रतिशत सेल्स टैक्स वसूला जाता है। 2002 से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके अलावा यहां पुरुष अगर टोपी लगाते हैं, तब भी उनसे टैक्स वसूला जाता है। हालांकि, ये टैक्स महिलाओं से नहीं लिया जाता।
कई देशों में खिड़की के आधार पर टैक्स वसूला जाता है। इंग्लैंड, फ़्रांस, आयरलैंड जैसे देशों में जितनी ज्यादा खिड़की होती है, लोगों से उतना ही ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। हालांकि, काफी विरोध के बाद इस टैक्स को हटा लिया गया था।
अमेरिका के मिसौरी में कुंवारे लोगों से टैक्स वसूला जाता है। इसे बैचलर टैक्स कहते हैं। अगर आप 21 से 50 साल के हैं और कुंवारे हैं, तो आपको बैचलर टैक्स देना पड़ेगा। पहले ये टैक्स जर्मनी और इटली में भी लगता था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है।
दुनिया की तो रहने दीजिये, भारत के पंजाब में ही सरकार लोगों से पालतू जानवर पालने के लिए टैक्स वसूलती है। इसे दो भाग में बांटा गया है। अगर आप कुत्ता, बिल्ली, सूअर, हिरन या भेड़ पाल रहे हैं तो आपको ढाई सौ रूपये टैक्स देने पड़ते हैं। वहीं अगर आपने हाथी, गाय, भैंस या घोड़ा पाला है, तो आपको पांच सौ रुपए देने पड़ेंगे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News