MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • यहां कुंवारों से वसूला जाता है TAX, दुनिया के इन देशों में अजीबोगरीब चीजों के लिए लोगों को चुकाना पड़ता है पैसा

यहां कुंवारों से वसूला जाता है TAX, दुनिया के इन देशों में अजीबोगरीब चीजों के लिए लोगों को चुकाना पड़ता है पैसा

हटके डेस्क: 1 फरवरी को 2021-22 का बजट पेश किया जाएगा।  देश के हर नागरिक को बजट से काफी उम्मीदें होती है। सरकार बजट के द्वारा लोगों को साल भर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बजट में घोषणा करते हैं। इसमें लोगों को किस तरह के नए टैक्स देने हैं, इसपर भी चर्चा की जाती है। दुनिया के लगभग हर देश में नागरिकों से टैक्स वसूला जाता है। इसी पैसे से डेवलपमेन्ट के काम किये जाते हैं। भारत में लोगों को कई तरह के टैक्स देने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो बेहद अजीबोगरीब चीजों पर टैक्स वसूलते हैं। इसमें सूरज की रोशनी का इस्तेमाल करने से लेकर शादी ना करने तक पर टैक्स देना शामिल है। आज हम आपको ऐसे ही अजीबोगरीब टैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 27 2021, 01:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

अमेरिका के मैरीलैंड में लोगों को टॉयलेट फ्लश करने के लिए टैक्स देना पड़ता है। यहां सरकार लोगों से हर महीने टॉयलेट फ्लश करने के नाम पर करीब 355 रुपए टैक्स वसूलती है। इन पैसों से देश के नालों की साफ़-सफाई की जाती है।

26

एरिजोना में अगर आप काफी  मात्रा में बर्फ खरीदेंगे तो आपको आइस टैक्स भरना पड़ेगा। हालांकि, अगर आप आइस क्यूब खरीदेंगे तब आपको टैक्स नहीं देना पड़ेगा। उस वक्त टैक्स लागू नहीं होगा। 

36

ब्रिटिश सरकार टैटू पर टैक्स वसूलती है। इसमें टैटू बनाने वाले शख्स से 6 प्रतिशत सेल्स टैक्स वसूला जाता है। 2002 से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके अलावा यहां पुरुष अगर टोपी लगाते हैं, तब भी उनसे टैक्स वसूला जाता है। हालांकि, ये टैक्स महिलाओं से नहीं लिया जाता। 

46

कई देशों में खिड़की के आधार पर टैक्स वसूला जाता है। इंग्लैंड, फ़्रांस, आयरलैंड जैसे देशों में जितनी ज्यादा खिड़की होती है, लोगों से उतना ही ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। हालांकि, काफी विरोध के बाद इस टैक्स को हटा लिया गया था। 

56

अमेरिका के मिसौरी में कुंवारे लोगों से टैक्स वसूला जाता है। इसे बैचलर टैक्स कहते हैं। अगर आप 21 से 50 साल के हैं और कुंवारे हैं, तो आपको बैचलर टैक्स देना पड़ेगा। पहले ये टैक्स जर्मनी और इटली  में भी लगता था, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। 

66

दुनिया की तो रहने दीजिये, भारत के पंजाब में ही सरकार लोगों से पालतू जानवर पालने के लिए टैक्स वसूलती है। इसे दो भाग में बांटा गया है। अगर आप कुत्ता, बिल्ली, सूअर, हिरन या भेड़ पाल रहे हैं तो आपको ढाई सौ रूपये टैक्स देने पड़ते हैं। वहीं अगर आपने हाथी, गाय, भैंस या घोड़ा पाला है, तो आपको पांच सौ रुपए देने पड़ेंगे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved