MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • अमीरों ने हवाई जहाज से दुनिया में फैलाया कोरोना, हजारों किलोमीटर पैदल चल गरीब भुगत रहे अंजाम

अमीरों ने हवाई जहाज से दुनिया में फैलाया कोरोना, हजारों किलोमीटर पैदल चल गरीब भुगत रहे अंजाम

हटके डेस्क: कोरोना वायरस ने दुनिया के कई देशों में आतंक मचा दिया है। इस वायरस के शिकार लोगों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दुनिया में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 6 लाख के पार हो चुकी है। वहीं इससे हुई मौत का आंकड़ा भी तीस हजार पार कर चुका है। ये वायरस चीन के वुहान से आज दुनिया के कई देशों में फैल गया है। भारत में कोरोना वायरस ने तेजी से पैर फैला दिए हैं। भारत में इसके कुल संदिग्धों की संख्या आज एक हजार पहुंच गई। वहीं मरने वालों की संख्या भी 25 हो गई। चीन और कोरोना से संक्रमित देशों से ये वायरस लेकर देश आए अमीरों की लापरवाही से ये वायरस भारत में फैल गया। उनकी लापरवाही के कारण आज लॉकडाउन में गरीबों को पैदल अपने घरों तक जाने को मजबूर होना पड़ा। तस्वीरों में देखें कैसे अमीरों की लापरवाही का खामियाजा इन गरीबों को चुकाना पड़ रहा है... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 29 2020, 04:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
छड़ी के सहारे खुद को धक्का देती हुई ये बूढ़ी अम्मा जिंदगी की आस में चल रही हैं। नहीं पता और कितना चलना है। पूरा परिवार आगे चल रहा है वो बहू-बेटे के पीछे धीमे-धीमे चल रही हैं। उन्हें पता है पैरों में दर्द हो या पूरे बदन में उन्हें हर हाल में चलते रहना है
213
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर इन परिवारों की तस्वीर ली गई हैं। ये भारत के इतिहास में काले पन्नों में दर्ज होगा कि 2020 के हाईटेक हो चुके डिजिटल इंडिया में दिल्ली से राजस्थान घर जाने के लिए गरीब, बेसहारा मजदूर परिवार पैदल निकल पड़े थे।
313
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर इन परिवारों की तस्वीर ली गई हैं। ये भारत के इतिहास में काले पन्नों में दर्ज होगा कि 2020 के हाईटेक हो चुके डिजिटल इंडिया में दिल्ली से राजस्थान घर जाने के लिए गरीब, बेसहारा मजदूर परिवार पैदल निकल पड़े थे।
413
513
ये अपने कंधों पर अपने छोटे-छोटे बच्चों को लादकर चल रहे हैं, तो कुछ जरूरी सामान भी ले रखा है। भूखे-प्यासे ये कई-कई घंटे सिर्फ चल रहे हैं तो ज्यादा थक जाने पर कहीं आराम कर लेते हैं। खाने के नाम पर इनके पास सिर्फ बिस्किट के पैकेट्स हैं। नोएडा में रास्ते में एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने उन्हें रोका और एक दूसरे से अलग कर दिया। कोरोना वायरस न फैले इसके लिए आगाह किया। इन लोगों में दो बच्चे हैं जो दिल्ली में माली और जनरल स्टोर में हेल्पर का काम करते थे। ये भी पैदल चल पड़े हैं।
613
एक 45 वर्षीय सब्जी विक्रेता मोहम्मद शफ़ीक भी चल रहे हैं। उनके साथ प्रदीप और अशोक नाम के दो युवा लड़के थे जिनसे वो रास्ते में मिले थे। बुलंदशहर में उनके पैतृक गांव पास ही थे तो सब साथ हो लिए।
713
शफीक बताते हैं कि पुलिस उन लोगों की पिटाई कर रही है थी इसलिए वो सज्बी वाले ठेले पर चल पड़े। इन लोगों ने रास्ते में चलने वाली गाडि़यों से मदद मांगी, लिफ्ट मांगी लेकिन कोई नहीं रूका।
813
केंद्र सरकार द्वारा कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से तीन सप्ताह के राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की गई थी। उसके बाद से हजारों प्रवासी श्रमिक और दैनिक आय वाले शहर छोड़ रहे हैं।
913
जब लॉकडाउन के बाद बसें बंद हो गईं और सीमाओं को सील कर दिया तो इन लोगों ने दिल्ली से घर जाने का फैसला किया, क्योंकि उनके पास न तो खाना था और न ही पैसे। इसके लिए उन्होंने ठेले का सहारा लिया।
1013
लॉकडाउन के कारण परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में प्रवासी कामगार अपने-अपने काम की जगहों से पैदल ही घर जाने को निकले हैं और सैकड़ों किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान तमाम मुसीबतों का सामना कर रहे हैं।
1113
तस्वीर में दिखाई देने वाला यह मजदूर परिवार रीवा मध्य प्रदेश के मऊगंज का रहने वाला है। वह अपने चार छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी के साथ 6 दिन पैदल चलकर दिल्ली से अपने घर पहुंचा है। वह दिल्ली में एक बिल्डर के पास मजदूरी करता था। लेकिन काम बंद हो जाने के बाद वो अपने घर आ गया।
1213
तस्वीर में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे लॉकडाउन होने के बाद लोग अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं। यह तस्वीर गाजियाबाद की बताई जाती है। मजदूरों के सिर से छत छिन जाने के बाद वह कोरोना की दहशत में एक पुलिया को अपना घर बनाए हुए हैं।
1313
यह तस्वीर ग्रेटर नोएडा की बताई जाती है। तस्वीर में दिखाई देने वाली यह महिला अपने बेटे के साथ डरी-सहमी हुए सड़क किनारे बैठे रो रही थी। उसके साथ वाले उसको छोड़कर कहीं और जा चुके थे।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
11 साल में 3 शादियां और तीनों IAS अफसर-आखिर कौन हैं अवि प्रसाद और क्यों चर्चा में MP ब्यूरोक्रेट?
Recommended image2
फिल्म धुरंधर के गाने पर पाक सैनिक का धुरंधर डांस, वीडियो हुआ वायरल
Recommended image3
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
Recommended image4
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO
Recommended image5
कमाई ₹2 लाख महीना, डिग्री कोई नहीं! ड्राई-क्लीनिंग कपल के बिजनेस का चौंकाने वाला सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved