- Home
- Viral
- इस तस्वीर के तुरंत बाद हुआ भयानक हादसा, 800 किलो के भैंसे ने लिया अपने शिकार का भयंकर इंतकाम
इस तस्वीर के तुरंत बाद हुआ भयानक हादसा, 800 किलो के भैंसे ने लिया अपने शिकार का भयंकर इंतकाम
हटके डेस्क: दुनिया में कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें छिपकली से डर लगता है। तो कुछ ऐसे होते हैं, जो अजगर जैसे खतरनाक सांप से भी लड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों 35 साल के क्रिस मैकशैरी की काफी चर्चा हो रही है। शिकार के शौक़ीन क्रिस अपने दोस्त के साथ जंगल में शिकार पर गए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस भैंसे को वो अपना शिकार बना रहे हैं, वो असल में उनका ही शिकार करने की कोशिश करेगा। क्रिस ने आठ सौ किलो के भैंसे को तीर से मारा। भैंसा बेहोश हो गया। लेकिन क्रिस को ऐसा लगा कि उसकी मौत हो गई है, जिसके बाद वो भैंसे के बगल में तस्वीर खिंचवाने लगा। लेकिन यही क्रिस से सबसे बड़ी गलती हो गई। भैंसा क्रिस पर अटैक करने लगा और अपनी नुकीली सींघ से उसके शरीर में छेद करने लगा। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...
| Published : Jun 29 2020, 08:43 AM IST / Updated: Jul 01 2020, 09:08 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
35 साल के शिकारी क्रिस ने हाल ही में मौत को चकमा दिया। क्रिस ने 800 किलो के भैंसे का शिकार किया था। लेकिन मरने से पहले भैंसे ने अपने नुकीले सींघ से शिकारी की ही हालत खराब कर दी।
जानकारी के मुताबिक, वीकेंड्स पर क्रिस अपने दोस्त के साथ जंगल में शिकार करने गया था। वहां पांच बच्चों के पिता क्रिस ने एक भैंसे का शिकार करने का फैसला किया। दोनों दोस्तों ने मिलकर उसके ऊपर अटैक किया।
जब कई तीर भैंसे को लगे तो क्रिस और उसके दोस्त को ऐसा लगा कि वो मर गया है। भैंसा तीर लगने से नीचे बैठ गया था। क्रिस वहां भैंसे के साथ तस्वीर खिंचवा रहा था।
तभी भैंसा आक्रमक हो उठा। वो उठा और तेजी से क्रिस की तरफ दौड़ा। उसने अपने नुकीले सींघ से क्रिस में तीन मीटर तक उछाल दिया। भैंसे ने कई बार अपने सींघ से क्रिस पर हमला किया।
क्रिस के दोस्त ने बताया कि भैंसा लगातार उसपर हमला कर रहा था। लेकिन क्रिस की किस्मत अच्छी थी कि भैंसा पहले से घायल था। उसे इतने तीर लगे थे कि कुछ समय बाद वो लड़खड़ा कर गिर गया और वहीं मर गया।
इसके बाद क्रिस के दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने बताया कि क्रिस के पैर में कोक के बोतल के आकर का छेद हो गया था। डॉक्टर्स उसका इलाज कर रहे हैं।
इससे पहले भी एक बार क्रिस मगरमच्छ के हाथों मरते मरते बचे थे। क्रिस बीते 20 साल से शिकार कर रहे थे। लेकिन कई घटनाओं के बावजूद उसने शिकार करना नहीं छोड़ा।
फिलहाल क्रिस का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। ठीक होने के बाद क्रिस ने दुबारा शिकार करने की बात कही।