अगर जान से नहीं है प्यार, तभी जाएं इन 6 जगहों पर घूमने
आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। 28 सितंबर को पूरी दुनिया में यह दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1970 में यूनाइटेड नेशन्स वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन ने की थी। इसका मकसद पूरी दुनिया में टूरिज्म को बढ़ावा देना था। तब से हर साल यह दिवस धूम-धाम से पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस साल भारत को इस दिवस के आयोजन की मेजबानी का मौका मिला है। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया की उन 6 जगहों के बारे में जहां जाना खतरनाक हो सकता है।
16

माउंट वॉशिंगटन अमेरिका में ही स्थित है। यह दुनिया की वह जगह है जहां सबसे तेज गति से हवा चलती है। यहां हवा की स्पीड 327 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। यहां का टेम्परेचर भी बहुत कम रहता है। कई बार यहां का तामपमान - 40 डिग्री तक चला जाता है।
26
यह ज्वालामुखी इंडोनेशिया के सुमात्रा आइलैंड पर है। यहां ज्वालामुखी में अक्सर विस्फोट होता रहता है। इसलिए यह खतरनाक जगह मानी जाती है। ज्वालामुखी विस्फोटों के चलते यहां के हजारों लोग बेघरबार हो जाते हैं। यहां 2010, 2013, 2014 और 2015 में ज्वालामुखी विस्फोट हो चुके हैं। अंतिम विस्फोट 27 फरवरी, 2016 को हुआ था।
36
यह आइलैंड ब्राजील में स्थित है। इसे दुनिया में सबसे खतरनाक जगहों में एक माना जाता है। यहां बहुत ही जहरीले सांप पाए जाते हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि यहां एक स्क्वेयर फीट के दायरे में कम से कम 5 जहरीले सांप रहते हैं। यहां आना खतरे से खाली नहीं है।
46
यह पार्क वोलिविया में स्थित है। पहली नजर में यह पार्क बहुत ही खूबसूरत दिखाई पड़ता है। फिर यह खतरनाक क्यों हैं? इसे खतरनाक इसलिए बताया गया है कि जैसे ही आप यहां के पौधों के संपर्क में आएंगे, आपको खुजली और स्किन पर जलन होने लगेगी। यही नहीं, आप सुस्ती महसूस करने लगेंगे। इसकी वजह क्या है, इसका पता नहीं चल सका है।
56
एक डेथ वेली अमेरिका में है तो दूसरी डेथ वेली रूस में भी है। यह सूदूर पूर्व रूस में स्थित है। यहां इतनी जहरीली गैसें पाई जाती हैं कि उनसे किसी की भी जान जा सकती है। इन जहरीली गैसों से सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि जानवरों और पौधों को भी खतरा है। इन गैसों के संपर्क में आने पर आदमी तुरंत बीमार पड़ जाता है। अगर वह यहां से जल्दी नहीं गया और ज्यादा समय तक गैसों को इनहेल कर लिया तो मर भी सकता है।
66
यह लेक तंजानिया में है। देखने में यह बहुत ही खूबसूरत है, लेकिन जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी। यहां अल्कलाई साल्ट के क्रिस्टल पाए जाते हैं। ये क्रिस्टल इतने विषैले हैं, कोई भी इनके संपर्क में आकर जिंदा नहीं रह सकता। इस लेक में स्विमिंग करने पर पाबंदी लगी हुई है। यहां आसापास हाइड्रोजन सल्फाइड की दुर्गंध फैली रहती है।
Latest Videos