2 साल में 9 बार मां बनी महिला! पति से रोमांस हुआ मुश्किल, इस तरह कट रही हैं रातें
हटके डेस्क: कहते हैं देने वाला जब भी देता है छप्पर फाड् कर देता है। अब चाहे वो दौलत हो या खुशियां। लेकिन कई बार ये खुशियां जब बेतहाशा मिल जाती हैं तो इन्हें संभालने में दिक्कत होने लगती है। पेंसिल्वेनिया में रहने वाला एक कपल शादी के बाद बच्चे के लिए तरस रहा था। कई अटेम्प्ट्स के बाद भी उनका बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मन बहलाने के लिए 2017 में 4 बच्चों की देखभाल करनी शुरू की। वो उनके फोस्टर पेरेंट्स बन गए। यानी उनकी देखभाल करने वाले पेरेंट्स। इसके एक साल बाद IVF से उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से खुश होकर इस कपल ने देखभाल कर रहे 4 बच्चों को लीगली अडॉप्ट कर लिया। लेकिन तभी 5 बच्चों के माता-पिता बन चुके इस कपल की जिंदगी में ऐसी खबर आई, जिसने सबकुछ पलट कर रख दिया। महिला अचानक प्रेग्नेंट हो गई, वो भी एक-दो नहीं, चार बच्चों के साथ। यानी दो साल में ये कपल 9 बच्चों के पेरेंट्स बन गए।

पेंसिल्वेनिया में रहने वाले मक्सिने और जेक अपनी शादी के बाद कई सालों तक बच्चे की उम्मीद लगाए थे। कई कोशिशों और कई तरह के ट्रीटमेंट्स के बाद भी वो प्रेग्नेंट नहीं हो पाए। अपना मन लगाने के लिए उन्होंने चार बच्चों की फोस्टरिंग शुरू की।
साल 2018 में अचानक भगवान ने उनकी सुन ली। IVF के जरिये उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इस बात से दोनों इतने खुश हुए कि उन्होंने देखभाल कर रहे चार बच्चों को गोद ले लिया।
इसके कुछ दिनों बाद मक्सिने की तबियत खराब रहने लगी। जब वो हॉस्पिटल गई तो पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं। वो भी एक-दो नहीं, चार बच्चों के साथ। इसे सुनने के बाद कपल की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।
31 जुलाई को मक्सिने ने अस्पताल में चार बच्चों को जन्म दिया। इनमें से दो काफी कमजोर हैं जिस वजह से उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। जबकि दो घर आ चुके हैं।
यानी जो कपल एक बच्चे के लिए तरस रहा था, भगवान ने मात्र दो साल में उनकी झोली में 9 बच्चे डाल दिए। कपल ने अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर की है। दोनों अपने बच्चों के साथ काफी खुश हैं।
हालांकि, मक्सिने के मुताबिक, अब उनकी लाइफ काफी बदल गई है। अब उनकी जिंदगी बच्चों के इर्दगिर्द ही घूमती रहती है। उनके पास अपने पति के लिए भी टाइम नहीं रहता।
2016 में शादी के बाद से उन्होंने बच्चे के लिए कोशिश शुरू कर दी थी। जब नाकामयाब हुए तब उन्होंने 4 बच्चों की फोस्टरिंग शुरू की। इन्हें ही बाद में कपल ने लीगली अडॉप्ट कर लिया।
अब 11 लोगों के परिवार के साथ उनका घर दिनभर चहल-पहल से भरा रहता है। जेक के मुताबिक, उन्हें बच्चे हमेशा से पसंद थे। लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वो 9 बच्चों के पेरेंट्स बन जाएंगे।
मक्सिने की प्रेग्नेंसी को डॉक्टर्स ने भी चमत्कार कहा। पहले तो वो प्रेग्नेंट ही नहीं हो रही थी। इसके बाद अचानक ही उसने नेचुरल तरीके से चार बच्चे कंसीव किये। ये वाकई हैरानी की बात है।
अब इस कपल का पूरा समय अपने बच्चों के साथ बीतता है। दोनों ये मानते हैं कि अब उनके पास एक-दूसरे के लिए कम वक्त है, लेकिन वो अपने बच्चों के साथ काफी खुश हैं।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News