MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • अब ठंड से नहीं थरथराएंगे भारतीय सेना के जवान, 3 Idiots के असली रेंचो ने बनाया जवानों के लिए अनोखा Tent

अब ठंड से नहीं थरथराएंगे भारतीय सेना के जवान, 3 Idiots के असली रेंचो ने बनाया जवानों के लिए अनोखा Tent

हटके डेस्क: भारत के जवान देश की रक्षा के लिए हर मुश्किल स्थिति में भी खड़े रहते हैं। गलवान वैली से लेकर हिमालय की चोटियों में दुश्मनों पर नजर रखने के दौरान इन सैनिकों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ता है। सैनिकों के हाथ में ठंड से फोड़े पड़ जाते हैं। ग्लव्स और टोपी भी माइनस टेम्परेचर पर साथ नहीं देती। इन्हीं सैनिकों के लिए सोनम वांच्छूक (Sonam Wangchuk) ने एक ऐसा टेंट बनाया है, जो बाहर माइनस तापमान में भी अंदर गर्मी का अहसास देगा। ये टेंट पर्यावरण के लिए भी काफी उपयोगी साबित होगा। अभी जवान ठंड से बचने के लिए लकड़ी जलाते हैं। जिसमें मिट्टी के तेल का इस्तेमाल होता है। लेकिन ये टेंट सोलर एनर्जी से गर्मी पैदा करेगा। सबसे ख़ास बात कि जवान अपनी सुविधा के अनुसार टेंट का तापमान ऊपर-नीचे कर सकते हैं।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 28 2021, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सोनम वांच्छूक के नाम कई तरह के इन्वायरनमेंट फ्रेंडली चीजें बनाने का रिकॉर्ड है। इसी कड़ी में उन्होंने अब देश के उन जवानों के लिए, जो एक्सट्रीम ठंड में देश की रक्षा करते हैं, एक ऐसा टेंट बनाया है, जिसके अंदर गर्मी रहेगी। ये टेंट सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर गर्मी पैदा करेगी। बाहर भले ही बर्फ पड़ रही हो, अंदर जवानों को गर्मी का अहसास होगा। 

27

सोनम ने सियाचिन और गलवान वैली में तैनात जवानों के लिए इस टेंट को बनाया है। इस टेंट की वजह से पर्यावरण को भी काफी फायदा पहुंचेगा। अभी जवान किरोसिन तेल जला कर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं। इससे आसपास बर्फ और वहां के तापमान पर भी बुरा असर पड़ता है। 

37

ये टेंट दिनभर सोलर एनर्जी को स्टोर करेगा। इसके बाद रात को जवानों को गर्मी प्रोवाइड करेगा। ये टेंट फॉसिल फ्यूल की बचत करेगा और किसी तरह का प्रदुषण भी नहीं करेगा। सोनम ने बताया कि जवान अपनी सुविधा के हिसाब से तापमान बढ़ा-घटा भी सकते हैं। 

47

इस टेंट में 4 लेयर के इन्सुलेशन लगे हुए हैं। ये लेयर अगर बाहर माइनस 14 डिग्री तापमान है, तो अंदर 15 डिग्री का तापमान दे सकता है। इससे सैनिक ठंड में रात को आराम से सो सकेंगे। एक टेंट में करीब 10 सैनिक आराम से सो सकते हैं। 

57

जवानों को इस टेंट को ऊपर ले जाने में कोई समस्या नहीं होगी। इसका वजन 30 किलो है। इस टेंट में सुपरलाइट एल्युमुनियम का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसे कई टुकड़े में बांटा जा सकता है। ऐसे में जवान इसे अलग-अलग कर चढ़ाई पर ले जा सकते हैं।  

67

सोनम ने बताया कि अगले कुछ महीनों में ऐसे टेंट्स जवानों को प्रोवाइड करवा दिए जाएंगे। इससे उनके लिए ठंड में सर्वाइव करना आसान हो जाएगा। इन टेंट्स की वजह से करीब 500 टन कार्बन डायॉक्साइड की बचत की जा सकती है। 

77

सोनम वांच्छूक ने कई तरह के इनोवेशन किये हैं। इन्ही के कैरेक्टर के आधार पर फिल्म 3 इडियट्स में रेंचो को रचा गया था। सोनम ने कई तरह के उपयोगी आविष्कार किये हैं, जिससे लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved