शादी के बाद महिला बन गया पति, दो बच्चों का पिता बनने के बाद बना उनकी मां
हटके डेस्क : अगर शादी के बाद आपका पति कहे कि वह महिला बनना चाहता है, तो आपका क्या रिऐक्शन होगा? इस बारे में सोचना भी कई लोगों के लिए मुश्किल है? लेकिन जेनी बैरेट और शॉन की ये रियल लाइफ स्टोरी है। 15 साल पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे। दोनों के दो बच्चे भी हुए पर अब उसका पति मर्द से औरत बन गया हैं। शॉन ने अपना नाम सारा कर लिया है और अब जेनी और सारा एक लेस्बियन की जिन्दगी जी रहे हैं। आइए जानते हैं इनकी अनोखी लव स्टोरी के बारे में।

इन दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत तब हुई थी, जब शॉन एक लड़का था। 15 साल पहले दिसम्बर 2015 में शॉन और जेनी की शादी हुई। दोनों के दो बच्चे मॉर्गन (13 साल) और टोबी (11 साल) हैं।
साल 2016 में जेनी और शॉन ने लेस्बियन बनकर रिलेशन आगे बढ़ाने का फैसला लिया। शॉन के इस फैसले से उनके घर में सब खुश थे और सभी ने शॉन का साथ दिया।
ये हैं सारा (शॉन) और जैनी की हैप्पी फैमली। राइट साइड में जेनी बैरेट और लेफ्ट में उसका पति शॉन, जो अब सारा बन गया हैं। दोनों ही अपने बच्चों के साथ बेहद खुश नजर आ रहे है।
हाल ही में सारा ने अपने आप को महिला के रूप में ढालने के लिए सर्जरी का भी सहारा लिया। इसके बाद वह पूरी तरह महिला लगने लगी। सारा कि अगली सर्जरी 2021 में होगी।
ये हैं सारा कि सर्जरी के बाद की तस्वीर, जिसमें सारा पूल में एंजोय कर रही हैं। इस फोटो में वह पूरी तरह से महिला लग रही हैं।
जेनी कहती हैं कि शॉन के लेडी बनने के फैसले में उनके बेटे मॉर्गन ने बहुत साथ दिया और उसकी मदद से ही दोनों एक समलैंगिक कपल बन पाए।
अब सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ के बारे में बातें शेयर कर ये कपल खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। इन दोनों का प्यार दूसरे समलैंगिक कपल के लिए मिसाल बन रहा हैं। सारा और जेनी भी एक-दूसरे को खुशकिस्मत समझते हैं।
जेनी, टोबी, मॉर्गन और सारा ये चारों एक खुशहाल जिन्दगी जीते हैं। सारा कहती हैं कि फेसबुक पर अपने जेंडर बदलने की खबर पोस्ट करने के बाद उसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पांस मिला।