सिगरेट की लगी थी ऐसी लत, देश में खत्म हुआ स्टॉक तो पैदल ही दूसरे मुल्क पहुंच गया शख्स
हटके डेस्क: सारी दुनिया अभी कोरोना से परेशान है। इस वायरस ने दुनिया को थमने के लिए मजबूर कर दिया है। चूंकि इस वायरस का कोई इलाज नहीं है, ऐसे में इस वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए देशों को लॉकडाउन कर दिया गया है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। सभी घर से बाहर निकलने से डर रहे हैं। कुछ बेहद जरुरी कामों के लिए ही लोग घर से बाहर कदम रख रहे हैं। इस बीच फ्रांस से एक ऐसा मामला सामने आया,जिसे सुनकर आप हैरान ही जाएंगे। यहां एक शख्स पैदल ही दूसरे देश पहुंच गया। वो भी सिर्फ सिगरेट खरीदने के लिए।
110

मामला फ़्रांस से सामने आया है। यहां कोरोना ने अभी तक 98 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित कर दिया है। इसमें लगभग 9 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
210
ऐसे में देश में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। लोग काफी जरुरत में ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
310
इस बीच यहां से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स पैदल ही दूसरे देश पहुंच गया। वो भी सिर्फ सिगरेट लेने के लिए।
410
ये शख्स फ्रांस से स्पेन जाना चाह रहा था। ताकि वो वहां सिगरेट खरीद सके। उसे अपने देश में कहीं सिगरेट नहीं मिल रहा था।
510
स्पेन जाने के लिए शख्स ने पहाड़ी का रास्ता लिया। शख्स को कैटेलोनिया के ला जोन्केरा के स्पेनिश गांव में फ्रेंच भूमध्य सागरीय तट पर पेर्पिग्नन में पकड़ा गया। इस गांव में सिगरेट काफी सस्ती मिलती है।
610
स्पेन जाने के लिए जिस पहाड़ी का शख्स ने रास्ता लिया, वहां काफी ठंड थी। बीच रास्ते में ही शख्स थक गया और कमजोरी में बैठ गया।
710
शख्स पहाड़ों पर फंस गया था। जब रेस्क्यू टीम की उसपर नजर पड़ी तो वो बेहोश होकर नाले में गिर गया।
810
वहां से शख्स को हेलीकॉप्टर से बचाया गया। व्यक्ति पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने और गलत तरीके से बॉर्डर क्रॉस करने का आरोप लगाकर जुर्माना वसूला गया।
910
शख्स को वापस फ़्रांस ले जाया गया। इस मामले के सामने आने के बाद सब हैरान हैं कि आखिर सिगरेट के लिए कोई इतना बड़ा रिस्क कैसे ले सकता है?
1010
देश में लोग कोरोना से जान बचने के लिए घर में बंद हैं, वहां ये शख्स सिगरेट के लिए पैदल ही दूसरे देश पहुंच गया।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos