गर्भ से निकली 450 ग्राम की बच्ची, ठीक से बने भी नहीं थे आंख-नाक, देखते ही चीख पड़े मां-बाप
हटके डेस्क: किसी की जान लेना या उसका दुनिया में आना भगवान के हाथ में होता है। कई बार जिसकी उम्मीद ना हो, वैसी चीजें हो जाती है। इसे लोग चमत्कार का नाम देते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार है अब दो महीने की हो चुकी महलिया बैनी। जब इस बच्ची का जन्म हुआ था, तब वो सिर्फ 450 ग्राम की थी। बच्ची हालत देख डॉक्टर्स ने उसके बचने की सिर्फ 50 प्रतिशत उम्मीद जताई थी। मात्र 6 महीने में पैदा हुई इस बच्ची को देख उसके मां-बाप भी डर गए थे। गर्भ से 3 महीने पहले बाहर आई इस बच्ची का जन्म के समय ठीक से ग्रोथ भी नहीं हो पाया था। साथ ही उसके कई बॉडी पार्ट्स भी ठीक से ग्रो नहीं हुए थे। लेकिन इस बच्ची ने सभी मुसीबतों से लड़कर जिंदगी की जंग जीत ली। मौत से जंग लड़ने के इस बहादुर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है...

मात्र 24 हफ्ते में पैदा हुई छोटी सी महलिया को जन्म के तुरंत बाद आईसीयू में भेज दिया गया था।
बच्ची के माता-पिता डेनियल और रोजर बैनी तक महलिया के जन्म के बाद उसकी हालत देख डर गए थे। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के बचने की उम्मीद नहीं छोड़ी।
पैदा होने के कई महीने तक महलिया आईसीयू में थी। इस दौरान उसे कोई छू नहीं सकता था। महलिया बेहद कमजोर थी। कई सर्जरी से उसे गुजरना पड़ा।
कपल की पहले से एक बेटी है। इसके बाद जब डेनियल दुबारा प्रेग्नेंट हुई तो कपल बेहद खुश था।
लेकिन प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही डॉक्टर्स ने कपल को बताया कि इस प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लीकेशंस है। डेनियल को शुरूआती महीने से ही काफी समस्या होने लगी थी।
इसके बाद मात्र 24 हफ्ते में महलिया का जन्म हो गया। वो बेहद कमजोर थी। जब महलिया पैदा हुई, उस वक्त उसका साइज हथेली जितना था।
जब महलिया का जन्म हुआ, उस समय उसके कई बॉडी पार्ट्स ठीक से ग्रो नहीं हुए थे। उसकी बॉडी के अंदर के कई ऑर्गन अंडर डेवलप थे।
इसके महलिया को कई सर्जरी से गुजरना पड़ा। महलिया को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया।
डॉक्टर्स ने महलिया के पेरेंट्स को साफ़ कहा था कि वो कोई उम्मीद ना रखें। महलिया के बचने के काफी कम चान्सेस हैं।
लेकिन महलिया ने हर शंका को मात दी। इस बहादुर बच्ची ने हर सर्जरी से रिकवर किया और अब घर जा चुकी है। जन्म के बाद 130 दिन तक बच्ची ने मौत से लड़ाई लड़ी और अब जीत चुकी है।
बच्ची के घर आने के बाद उसके पेरेंट्स ने उसका फोटोशूट किया और अपने चाहने वालों को उनकी शुभकामनाओं के लिए थैंक्स किया।