- Home
- Viral
- IPL से पहले क्रिकेट मैदान से वायरल हुई कुछ ऐसी PHOTOS, कहीं कुत्ते ने क्रिकेटर को दौड़ाया तो कहीं दिखी मार-धाड़
IPL से पहले क्रिकेट मैदान से वायरल हुई कुछ ऐसी PHOTOS, कहीं कुत्ते ने क्रिकेटर को दौड़ाया तो कहीं दिखी मार-धाड़
हटके डेस्क: आज के जमाने में हम लोगों में से ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ना सिर्फ फेसबुक बल्कि कई प्लेटफॉर्म्स के जरिये हम आपस में जुड़े रहते हैं। अगर हम तस्वीरें शेयर करते हैं, तो उसे कई तरह से एडिट कर, उसमें फिल्टर्स लगा कर शेयर करते हैं। लेकिन कुछ लोगों की एडिटिंग लेवल देख समझ में नहीं आता कि उनकी क्रिएटिविटी की दाद दें या बेवकूफी पर हंसें। जल्द ही आईपीएल शुरू होने जा रहे है। कोरोना के बीच शुरू होने वाले आईपीएल को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर क्रिकेट की दुनिया से कुछ ऐसी फोटोज वायरल हो रही है, जिन्हें देख एडिटिंग से शायद आपका भरोसा उठ जाएगा। इनमें से ज्यादातर तस्वीरें यूट्यूब पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बनाए गए हैं। क्रिकेट की दुनिया की ऐसी फोटोज देख आप भी सदमे में चले जाएंगे।
जब बल्लेबाज ने उलटे बैट से की बैटिंग। साथ में मजाक उड़ाते दिखे कोहली। तस्वीर को गौर से देखें तो पाएंगे कि कैसे इससे छेड़छाड़ की गई है।
लो बॉलिंग करते खिलाड़ी के पीछे किसी ने कुत्ता ही दौड़ा दिया। अब इसे देखकर क्या कहना चाहेंगे आप?
एडिटिंग की हद तो ये है कि किसी ने मैदान में ही हेलीकॉप्टर उतार दिया।
एडिटिंग का एक और बेहतरीन नमूना। कुत्ते ने मैदान पर ही किया क्रिकेटर पर अटैक।
अब तो हद ही हो गई। किसी ने पूरा स्टेडियम ही ब्लास्ट करवा दिया।
क्रिकेट के मैदान में चुड़ैल देखी है कभी?
मैदान में मुक्केबाजी सिर्फ आपको इंटरनेट पर ही दिखेगी। लीजिये गुस्से पर काबू नहीं रख पाए कोहली और साथी को ही पीट डाला।
एडिटिंग के जरिये इन तस्वीरों को इतना मजेदार बना दिया जाता है कि लोग फोटो से अट्रैक्ट होकर खबर पर क्लिक कर देते हैं।
हालांकि, इनका असलियत से कुछ लेना देना नहीं होता। जब व्यूवर अंदर जाता है तो उसके हाथ सिर्फ निराशा लगती है।
यूट्यब पर खासकर ऐसी फोटोज का इस्तेमाल होता है। अब जरा आप ही सोचिये ऐसा कभी हो सकता है क्या?
बात अगर मैदान में करें तो कुछ मामलों में तू-तू, मैं-मैं हो जाती है लेकिन मारपीट की ऐसी नौबत तो नहीं आती।
सोशल मीडिया पर ये एडिटेड फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। क्रिकेट के मैदान में ऐसा हो तो नहीं सकता, ऐसा होता है मात्र एडिटिंग से।
अब ये लीजिये। क्रिकेटर को आया इतना गुस्सा कि उसने अम्पायर को ही कूट दिया।
भारत-पाकिस्तान के बीच की टेंशन मैदान पर दिखती है लेकिन इस तरह बिलकुल नहीं।
यहां तो खून-खराबा ही शुरू हो गया है।
अब कोई मैदान में किसी को हथोड़ा लेकर दौड़ा सकता है क्या?
या फिर यूं पीट सकता है क्या?
या कुछ ऐसे?
एडिट की ये तस्वीरें आपको हंसने पर मजबूर कर देंगी।
जब हवा में उछल कर साथ खिलाड़ी पर किया गया अटैक।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News