MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • हैरतअंगेज: 2 साल से 'प्रेग्नेंट' है ये महिला, डॉक्टर्स भी नहीं सुलझा पाए इतने बड़े पेट का रहस्य

हैरतअंगेज: 2 साल से 'प्रेग्नेंट' है ये महिला, डॉक्टर्स भी नहीं सुलझा पाए इतने बड़े पेट का रहस्य

हटके डेस्क: मेडिकल जगत में आए दिन ऐसी  खबरें आती रहती हैं, जिनपर यकीन कर पाना नामुमकिन होता है। अभी तक आपने किसी महिला के गर्भ में 9 महीने बच्चे पलते देखा होगा।  इस दौरान महिला का पेट काफी फूल जाता है। लेकिन फिर वो नॉर्मल आकार में भी आए जाता है। लेकिन चीन में रहने वाली एक महिला की जिंदगी दो साल से बर्बादी के कगार पर है। उसकी हालत ऐसी हो चुकी है कि अब वो जीना नहीं चाहती। महिला का पेट बीते दो साल से लगातार फूलता जा रहा है। उसने कई डॉक्टर्स से इसका इलाज करवाना चाहा लेकिन कोई भी इस रहस्यमई बीमारी को सुलझा नहीं पाया। महिला को अपने पेट की वजह से काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अभी तक कोई इसके पीछे की वजह और इसका उपाय नहीं बता पाया है।  

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 07 2020, 10:06 AM IST| Updated : Aug 07 2020, 11:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

चीन की रहने वाली इस महिला का पेट बीते दो सालों से फूलता जा रहा है। इसका आकार अभी तक बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये बेहद रहस्यम हालत है। 

211

दो बच्चों की मां इस महिला की पहचान हुआंग गयुओक्सियन के रूप में हुई। उसके पेट का वजन 44 पाउंड यानी करीब 20 किलो है। और ये अभी और भी बढ़ रहा है। 
 

311

चीन के गुइझोऊ प्रांत के एक पिछड़े इलाके में रहने वाली हुआंग ने अब लोकल मीडिया से अपनी मदद की भीख मांगी है। उसने अपनी हालत उनके साथ शेयर करते हुए कहा कि किसी भी हाल में अब उसे इससे मुक्ति चाहिए। 

411

अपने फूले पेट की वजह से हुआंग ना तो चल पाती हैं, ना सो पाती हैं। यहां तक की वो अपने दोनों बच्चों की देखभाल भी नहीं कर पाती। 

511

गुइझोऊ प्रांत के जिस गांव में हुआंग रहती हैं, वहां के रहने वालीं ने लोगों से मदद मांगकर उसके लिए करीब 3 लाख 23 हजार रूपये जमा करने का टारगेट रखा है ताकि उसका इलाज स्पेशलिस्ट से करवाया जा सके। 

611

हुआंग का कुल वजह करीब 56 किलो है। उसने Guizhou Urban Daily नाम के लोकल चैनल को इस हफ्ते अपनी हालत की जानकारी दी। उसने बताया कि दो साल पहले तक उसका पेट बिल्कुल फ्लैट था। लेकिन अचानक उसके पीरियड्स आए और फिर पेट के फूलने का सिलसिला शुरू हो गया। 

711

हुआंग ने बताया कि शुरुआत में उसे काफी दर्द होता था। इसके बाद उसने डॉक्टर्स की दी दवाइयां खाई। इससे दर्द तो चला गया लेकिन उसके पेट के फूलने का सिलसिला नहीं थमा। वो आज भी फूलता जा रहा है। 
 

811

इस हाउसवाइफ ने अपने इलाज के लिए कई डॉक्टर्स के चक्कर काटे लेकिन उसे काफी राहत नहीं मिली। कई अस्पतालों में उसे उम्मीद मिली लेकिन आखिरकार निराशा ही हाथ लगी। हुआंग के घर का सारा काम उसका बेटा करता है। 

911

कुछ डॉक्टर्स ने पाया कि हुआंग को कई तरह की बीमारियां है। इसमें लिवर से जुडी, कैंसर और पेट और छाती से जुड़ी बीमारियां शामिल है लेकिन आखिर उसका पेट क्यों फूल रहा है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

1011

अपने इलाज के दौरान का एक वाक्या हुआंग ने शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक बार एक डॉक्टर ने सर्जरी कर उसके पेट से पानी निकाला था। लेकिन सर्जरी के तुरंत बाद ही दुबारा उसका पेट फूलने लगा। 
 

1111

हुआंग अब अपनी हालत से तंग आ गई है। वो जल्द से जल्द ठीक होना चाहती है। बस या पब्लिक प्लेस में लोग हुआंग को प्रेग्नेंट समझ लेते हैं। उसका पेट देख उन्हें लगता है मानो  वो दो से तीन बच्चों को साथ जन्म देने वाली है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved