- Home
- Viral
- पति से तलाक के बाद महिला ने पैदा किये 14 बच्चे, फूल के गुब्बारा हुए पेट को देख हैरान थी दुनिया
पति से तलाक के बाद महिला ने पैदा किये 14 बच्चे, फूल के गुब्बारा हुए पेट को देख हैरान थी दुनिया
हटके डेस्क: मां बनने का अहसास किसी भी महिला के लिए सबसे खूबसूरत होता है। 9 महीने अपने बच्चे को गर्भ में पालने के दौरान महिला बच्चे के जन्म से पहले ही उससे जुड़ जाती है। लेकिन कुछ प्रेग्नेंसी अजीबोगरीब वजह से चर्चा में आ जाती है। साल 2001 में अमेरिका की रहने वाली नाद्या सुलेमान तब चर्चा में आ गई थीं जब प्रेग्नेंसी के दौरान उनका पेट हद से ज्यादा फूल गया था। जांच में पता चला कि उनके पेट में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे आठ बच्चे पल रह थे। इसके बाद नाद्या मीडिया की नजरों में आ गई। अब बारह साल बाद ये मां फिर से लोगों के सामने आई है। उसने अपने बच्चों के बारहवें जन्मदिन पर लोगों के साथ शेयर किया कि एक साथ इतने बच्चों को पालने में उसे कितनी तकलीफ हुई...

45 साल की नाद्या सुलेमान ने अपने आठ बच्चों के जन्मदिन के मौके पर उनकी तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे दुनिया के सबसे केयरिंग और समझदार हैं। सभी उनकी पूरी मदद करते हैं।
नाद्या 2009 में तब चर्चा में आ गई थी, जब वो एक साथ आठ बच्चों की मां बनने वाली थी। पहले से 6 बच्चों की मां नाद्या ने आईवीएफ के जरिये एक और प्रेग्नेंसी की कोशिश की थी। लेकिन डॉक्टर ने उसके गर्भ में एक साथ 12 भ्रूण ट्रांसफर कर दिए। इनमें से आठ ने बच्चे के रूप में जन्म लिया।
इस गलती की वजह से नाद्या के डॉक्टर माइकल कमरवा का लाइसेंस कैंसिल हो गया। 2010 में उनका लाइसेंस कैंसिल किया गया। सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने कई तरह की दलील दी थी। कानून के मुताबिक, किसी महिला के गर्भ में तीन से ज्यादा भ्रूण नहीं डाल सकते। लेकिन उसने 12 भ्रूण इम्प्लांट कर दिए थे। डॉक्टर ने कहा था कि ऐसा करने को उसे नाद्या ने ही कहा था।
अब नाद्या एक बार फिर चर्चा में है। उसने अपने आठ बच्चों के बर्थडे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सभी बच्चे बिलकुल हेल्दी हैं। सभी स्कूल जाते हैं और घर पर अपनी मां की मदद भी करते हैं। नाद्या ने शेयर किया कि कैसे ये बच्चे उन्हें सपोर्ट करते हैं।
नाद्या ने तलाक के बाद से ही आईवीएफ के जरिये बच्चों की कोशिश शुरू कर दी थी। उसने 1997 में आईवीएफ ट्राई किया था। इसके लिए उसने एक एक्सीडेंट के बाद मिले हर्जाने की रकम का इस्तेमाल किया था। आईवीएफ से उसने पहले 6 बच्चों को जन्म दिया। लेकिन 2009 में आठ बच्चों को एक साथ पैदा कर वो मशहूर हो गई।
इस प्रेग्नेंसी पर नाद्या ने कहा था कि उसे सिर्फ दो और बच्चे चाहिए थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे गुमराह किया। उसने उसके गर्भ में एक साथ 12 भ्रूण डाल दिए, जिनमें से आठ सर्वाइव कर गए। इस तरह उसने एक साथ आठ बच्चों को जन्म देने का दर्द सहा। हालांकि, आज उसे अपने बच्चों पर गर्व है।
नाद्या की डिलीवरी में एक साथ 46 डॉक्टर्स और नर्स लगाए गए थे। 31वें हफ्ते में ही उसकी डिलीवरी करवाई गई थी। आज ये आठों बच्चे स्वस्थ हैं और अमेरिका के सबसे ज्यादा जीने वाले ऑक्टोप्लेट्स में से एक हैं। नाद्या अपने बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती है लेकिन उनमें ज्यादातर बड़े बच्चे हैं। छोटे बच्चों को अभी वो लोगों की नजरों से दूर रखती है।
नाद्या ने बताया कि एक साथ 14 बच्चों की परवरिश वो भी अकेले करना काफी मुश्किल है। उसका आधा से ज्यादा समय बच्चों का खाना तैयार करने में बीत जाता है। सभी बच्चे हेल्दी खाना खाते हैं। उसके 14 में से 13 बच्चे वीगन हैं।
बच्चों के बारे में नाद्या बताती है कि उसकी कोशिश है कि सभी बच्चों की परवरिश अच्छे से हो। वो अभी अपने बच्चों की तस्वीर पोस्ट कर देती है लेकिन अब उसके बच्चे बड़े हो रहे हैं। ऐसे में अगर आगे उसे तस्वीर पोस्ट करनी होगी तो वो उनसे इजाजत लेगी। फिलहाल ये मां उनके साथ बेहद बिजी लाइफ बिता रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News