घर बैठे आधे घंटे में चल जाएगा पता, आपको कोरोना वायरस है या नहीं, करना होगा बस ये एक काम
हटके डेस्क: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने अब दुनिया के लगभग हर देश में पैर पसार लिए हैं। अभी तक इस वायरस से 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मौत का आकंड़ा 7 हजार को पार कर चुका है। कई देशों की सरकार एयरपोर्ट से लेकर पब्लिक प्लेस तक में इस वायरस से संक्रमित लोगों को ट्रेस करने की कोशिश में लगी है। इस बीच ऑनलाइन एक ऐसी किट मिल रही है, जो मात्र 30 मिनट में बता देगी कि आपको कोरोना वायरस है या नहीं।
19

देखते ही देखते कोविड 19 या कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया। कई देशों में तो इस वायरस ने लाशों के ढेर लगा दिए।
29
इस वायरस से संक्रमित लोगों की पहचान के लिए देशों में एयरपोर्ट पर डिवाइज लगे हैं।
39
अब ऑनलाइन एक ऐसा किट मिल रहा है, जिससे मात्र आधे घंटे में पता चल जाएगा कि आपको कोरोना वायरस है या नहीं।
49
MyEG वेबसाइट पर ये किट ऑनलाइन अवेलबल है। इस साइट पर डिटेल्स डालकर आप ये किट मंगवा सकते हैं।
59
इस पैक में 10 टेस्ट किट मौजूद हैं। यानी एक पैक से 10 बार कोरोना मरीज की पहचान हो सकती है।
69
किट को यूज करने का मैन्युअल भी जारी किया गया है। सिर्फ खून की कुछ बूंदों के साथ कोरोना की पुष्टि की जा सकेगी।
79
इसकी कीमत करीब 17 हजार है। अगर आपको डर है कि कहीं आपको हुआ सर्दी-जुकाम कोरोना तो नहीं है, तो आप इस किट के जरिये इस बात की पुष्टि कर सकते हैं।
89
हालांकि, ये किट अभी सिर्फ मलेशिया में ही अवेलेबल है। वो भी आर्डर करने के दो हफ्ते में इसकी डिलीवरी की जाएगी।
99
इस किट के आने के बाद से अभी तक कई लोगों ने इसका आर्डर किया है। इस किट को चीन ने ही बनाया है। साथ ही इसे वहां की हेल्थ ऑथोरिटीज ने भी अप्रूव किया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos