- Home
- Viral
- गर्भ में था बच्चा और मां की हो गई कोरोना से मौत, फिर देवदूत डॉक्टर्स ने कर दिखाया ये चमत्कार
गर्भ में था बच्चा और मां की हो गई कोरोना से मौत, फिर देवदूत डॉक्टर्स ने कर दिखाया ये चमत्कार
हटके डेस्क: पूरी दुनिया इस समय कोविड 19 यानी कोरोना से लड़ रही है। दुनिया में फिलहाल कोरोना के 13 लाख 56 हजार कन्फर्म केस हैं। साथ ही अभी तक 75 हजार 7 सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हर दिन मौत के बढ़ते आंकड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस बीच लंदन में एक प्रेग्नेंट महिला की मौत की खबर सामने आई। महिला हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए आई थी। लेकिन डॉक्टर्स उसे नहीं बचा पाए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। डॉक्टर्स ने सभी कोशिशों के बाद बच्चे को बचा लिया।
19

मामला लंदन के व्हिटिंग्टन हॉस्पिटल का है। यहां एक महिला की डिलीवरी थी। डॉक्टर्स ने इस डिलीवरी को बेहद सावधानी से किया क्यूंकि महिला कोरोना पॉजिटिव थी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
तमाम सावधानियों के बाद भी डॉक्टर्स महिला को बचा नहीं पाए। महिला की मौत हो गई। उस समय बच्चा मां की गर्भ में ही था।
39
मां की मौत के बाद डॉक्टर्स काफी निराश हो गए। लेकिन बच्चे की डिलीवरी ने सबके चेहरे पर ख़ुशी की लहर दौड़ा दी।
49
विदेशी मीडिया सन के मुताबिक, हॉस्पिटल में बच्चे के जन्म के बाद कर्मचारी काफी खुश हो गए। सारे सीनियर डॉक्टर्स ख़ुशी से रो पड़े।
59
महिला की मौत से परिजन काफी उदास हैं। बच्चा ठीक है और सबसे अच्छी बात ये है कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं है।
69
बता दें कि यूके में कोरोना ने जमकर कहर बरपाया है। खासकर इंग्लैंड में। यहां बीते 24 घंटे में यहां कोरोना से 439 मौतें हो चुकी है और 38 सौ संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
79
इससे पहले दुनिया के सबसे कम उम्र के बच्चे को कोरोना होने की बात भी इंग्लैंड से ही सामने आई थी।
89
जब बच्चे की मां को मार्च में अस्पताल लाया गया था, तब डॉक्टर्स को लगा था कि उसे निमोनिया है। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी।
99
इसके बाद बच्चे को अलग रखा गया था, जहां जांच में वो भी कोरोना पॉजिटिव निकला था। अब डॉक्टर्स इस बात का पता करने में जुट गए हैं कि आखिर बच्चे को कोरोना कब हुआ। मां के गर्भ में या डिलीवरी के बाद?
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos