MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • क्या आपको नजर आए इस तस्वीर में छिपे सेना के जवान, बर्फीली चोटियों पर इस तरह छिपकर करते हैं दुश्मनों पर अटैक

क्या आपको नजर आए इस तस्वीर में छिपे सेना के जवान, बर्फीली चोटियों पर इस तरह छिपकर करते हैं दुश्मनों पर अटैक

हटके डेस्क: दुनिया का हर देश अपने नागरिकों को दुश्मन देशों से बचाने के लिए अपनी सेना बनाकर उसकी हिफाजत करता है। भारत सहित हर देश अपनी आर्मी को बेस्ट ट्रेनिंग देता है। इसमें मुश्किल से मुश्किल हालातों का सामना करना सिखाया जाता है। भारत के जवान जहां हिमालय की ठंडी चोटियों पर डटकर दुश्मनों के इरादे नाकाम करते हैं, उसी तरह ब्रिटिश आर्मी के SAS जवान भी देश की हिफाजत के लिए बर्फीली जगहों पर दुश्मनों से टक्कर लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर SAS (Special Air Service) जवानों की तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें बर्फीली वादियों के छिपे जवान को ढूंढ पाना नामुमकिन है। इसे गौर से देखने के बाद भी लोग इन जवानों को स्पॉट नहीं कर पा रहे।  

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 21 2020, 11:37 AM IST| Updated : Sep 21 2020, 03:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

डेली स्टार रिपोर्ट्स में पब्लिश SAS जवानों की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। बर्फ में छिपे जवानों को इस तस्वीर में स्पॉट करना काफी मुश्किल हो रहा है। इन जवानों को इस तरह ट्रेनिंग दी जाती है कि ये दुश्मनों की नाक के नीचे उनपर अटैक कर सकते हैं। 

29

इन्हें नॉर्वे से लेकर अफगानिस्तान में दुश्मनों को हारते देखा गया है। अगर आप गौर से इस तस्वीर को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि इन्हें किस तरह से ट्रेनिंग दी जाती है। 

39

इनके कपड़े इस तरह से डिजाइन किये जाते हैं कि वो आसपास की जगह में मिल जाते हैं। इस आर्मी में शामिल जवान दुनिया के बेस्ट क्लाइम्बर्स होते हैं। इन्हें एवरेस्ट की चढ़ाई की भी ट्रेनिंग दी जाती है।  

49

SAS की स्थापना 1941 में की गई थी। ब्रिटिश आर्मी के काफी अहम इस हिस्से से दुनिया के कई दुश्मन देश डरते हैं। आपको बता दें कि भारत में भी सियाचिन में तैनात भारतीय जवानों को भी इन्हीं जवानों की तरह ट्रेनिंग दी जाती है। 
 

59

इसमें बर्फ में डटकर दुश्मनों पर अटैक करने की ट्रिक, उनके कपड़े और चढ़ाई की कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। 

69

बात अगर इंडियन आर्मी की करें, तो यहां के जवानों को बाहर के दुश्मनों से ज्यादा देश के अंदर ही नक्सलवादियों से खतरा रहता है। ऐसे में उन्हें जंगलों में दुश्मनों से टक्कर लेना पड़ता है।  
 

79

इस वजह से भारत के जवानों के कपड़े जंगल में छिपने के हिसाब से बनाए जाते हैं। ये झाड़ियों में जब छिपे होते हैं तब देखकर पहचान पाना मुश्किल होता है कि जवान आखिर कहां है?
 

89

सोशल मीडिया पर भारतीय जवानों की कई तस्वीरें वायरल हैं। इनमें छिपे जवानों को कोई भी पहली बार में नहीं ढूंढ पाता। 
 

99

इससे दुश्मनों पर अटैक करने में मदद मिलती है। दुश्मन जवानों को स्पॉट नहीं कर पाते और भारतीय जवान उनका काम तमाम कर देते हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved