कोरोना के बीच इस देश में खुल गए स्कूल, पिंजरे में बंद होकर इस तरह बच्चे ले रहे क्लास
हटके डेस्क: दुनिया में कोरोना ने तबाही मचा दी। फरवरी के आखिरी से ही इस वायरस ने दुनिया में अपना खौफ पैदा कर दिया था। हालात ऐसे हो गए कि मार्च तक दुनिया के कई देश लॉकडाउन कर दिए गए। बाजार से लेकर स्कूल-कॉलेजेस बंद करवा दिए गए। अब महीनों बाद धीरे-धीरे दुनिया के कई देश लॉकडाउन खोल रहे हैं। भारत में भी अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। अब सितंबर के आखिरी में स्कूलों के खोलने की तैयारी चल रही है। इस बीच थाईलैंड ने अभी तक के सबसे सख्त नियमों के साथ स्कूल खोले हैं। जुलाई से ही कड़े नियमों के साथ स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों में क्लास के अंदर ही सोशल डिस्टेंसिंग करवाई जा रही है। इन क्लासेज की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। इतने सख्त नियम देख कई लोगों ने इसकी तारीफ भी की तो कई इसे बच्चों के लिए बुरा भी कह रहे हैं। वहीं भारत में लोग इस तरीके से स्कूल खोले जाने के पक्ष में नजर आ रहे हैं। देखिए कोरोना के दौर में अब तक के सबसे सख्त नियमों के साथ खुले स्कूलों की तस्वीर....

थाईलैंड में जुलाई से वाट खांग तोए स्कूल खोले गए। यहां बीते एक महीने से स्कूल खुलने के बाद भी कोरोना का एक मामला सामने नहीं आया। इसकी वजह है स्कूल के कड़े नियम।
स्कूल में अब एक क्लास में 25 से ज्यादा बच्चे नहीं होंगे। साथ ही क्लास के दरवाजे, डेस्क और बाकी के एरिया को दिनभर में कई बार सैनिटाइज किया जा रहा है।
किंडरगार्डन में बच्चों को मास्क लगाकर ही रहना है। चाहे वो पढ़े या खेलें, उस समय भी मास्क लगाना ही है।
क्लास में स्टूडेंट्स मास्क लगाकर प्लास्टिक स्क्रीन के बीच रहेंगे। ताकि सोशल डिस्टेंसिंग कर पाए।
प्रोटेक्टिव स्क्रीन के बीच एक स्टूडेंट अपनी पढ़ाई करते हुए। यहां नियम काफी सख्त हैं।
क्लास में डेस्क भी एक-दूसरे से अलग-अलग रहेंगे। बच्चों को दुरी बनाकर रखनी होगी। तब कोरोना पर लगाम लगाई जा सकेगी।
जब मार्च के बीच में अचानक थाईलैंड में स्कूल बंद किये गए थे तब से ही इन्हें दुबारा खोलने की तैयारी की जा रही थी।
अब हर क्लास के बाहर हाथ धोने के लिए बेसिन बनाए गए हैं। साथ ही बच्चों को हर क्लास के साथ हाथ धोने हैं।
साथ ही उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी सिखाया जा रहा है। यहाँ खेलते समय भी बच्चों को पिंजरे में रखा जा रहा है। उस दौरान भी वो शील्ड लगाए हुए दिखे।
बता दें कि थाईलैंड में अभी तक 3 हजार 350 से अधिक कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए है जबकि इनमें 58 लोगों की मौत हो चुकी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News