MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 20 तस्वीरों में देखें मासूम से रेप की वो कहानी, जिसने हंसती हुई गुड़िया को बना दिया जिंदा लाश

20 तस्वीरों में देखें मासूम से रेप की वो कहानी, जिसने हंसती हुई गुड़िया को बना दिया जिंदा लाश

हटके डेस्क: भारत में हर घंटे चार लड़कियों का बलात्कार होता है। कई न्यूज चैनल्स में ये बात दिखाई गई। हाथरस दुष्कर्म मामले के सामने आने  फिर वही हुआ जो हर बार होता है। एक के बाद एक इससे भी क्रूर अपराध की घटनाएं सामने आने लगी। भारत में कुछ दिनों बाद दुर्गा पूजा महोत्सव है। देवी दुर्गा को शक्ति का प्रतीक बताकर बुराई पर अच्छाई की जीत दिखाई जाएगी। लेकिन क्या असल में ऐसा होता है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर कई लोगों ने बलात्कार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। इस बीच फोटोग्राफर रवि कुमार प्रजापति की एक फोटो सीरीज काफी वायरल हो रही है। इसमें रवि ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद होने को तस्वीरों में दिखाया था। 20 तस्वीरों की ये सीरीज 2019 में जारी की गई थी। लेकिन इसकी तस्वीरें देख ये आज से एक साल पहले हाथरस की घटना की भविष्यवाणी सी लग रही है। आइये आपको दिखाते हैं एक रेप पीड़िता का तस्वीरों में छिपा दर्द...   (सभी तस्वीरें रवि कुमार प्रजापति की फेसबुक प्रोफाइल से) 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 02 2020, 09:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120

घर के बाहर ये मासूम अपने बचपन को एन्जॉय कर रही थी। दुनिया की क्रूरता से बेखबर खुश एक मासूम बच्ची। 

220

बच्ची जिसे भारत में देवी दुर्गा का अवतार बताया जाता है। वो खुश थी अपनी छिपी ताकत से।

320

खुद को आईने में निहारती ये बच्ची अपनी ही मुस्कान की कायल हो रही थी। 

420

उसे बिलकुल भी अंदाजा नहीं था बाहरी दुनिया में क्या चल रहा है? 

520

बाहर की दुनिया से आए तीन नरभक्षी की नजर पड़ती है इस मासूम पर। 
 

620

नरभक्षियों से बेखबर वो मासूम कुछ यूं टहल रही थी। 

720

खुद में मग्न प्रकृति की सुंदरता निहार रही थी। 

820

लेकिन अब उसकी खुशियों को लगने वाली थी नजर। इस क्रूर दुनिया की नजर। 

920

लेकिन अब उसकी खुशियों को लगने वाली थी नजर। इस क्रूर दुनिया की नजर। 

1020

मासूमियत को दरिंदगी की बू ने ढंकने की साजिश रच ली थी। 

1120

घड़े में पानी नहीं, दुनिया की खुशियां बटोरने की उम्मीद में थी। 

1220

हालांकि घर लौटते हुए अब उसे थोड़ी घबराहट हो रही थी। 

1320

होती भी क्यों नहीं? अब उसे समझ आ रहे थे दरिंदों के इरादे। 

1420

जिन्होंने छीन लेने की कसम खाई थी मासूम की खुशियां। 
 

1520

अपने कुछ पलों के मनोरंजन के लिए तोड़ दिया मासूम की खुशियों का घड़ा। 
 

1620

हंसती-खेलती मासूम को जिंदगी भर का वो गम मिला जो उसने कल्पना भी नहीं की थी।

1720

टूट गई सुनहरी दुनिया की हर उम्मीद। बची रह गई सिर्फ आसूंओं की लकीरें। 

1820

अपने मनोरंजन के लिए दरिंदों ने उजाड़ दी मासूम की जिंदगी। 

1920

वो बनकर रह गई लाश। शायद सच में ही मर गई थी। अंदर से भी और बाहर से भी। 
 

2020

देवी दुर्गा का ऐसा हश्र कहीं और नहीं, उसके ही भारत में हो रहा है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved