- Home
- Viral
- ये है जहाज़ों का शमशान घाट: पड़े-पड़े बेकार हुए अरबों के युद्धपोत , अंदर सड़ रहे हैं खतरनाक मिसाइल और हथियार
ये है जहाज़ों का शमशान घाट: पड़े-पड़े बेकार हुए अरबों के युद्धपोत , अंदर सड़ रहे हैं खतरनाक मिसाइल और हथियार
हटके डेस्क: फ्रांस के ब्रिटनी में जहाजों का शमशान घाट है। यहां कई लड़ाकू जहाज सड़ने के लिए छोड़ दिए गए हैं। सबसे हैरत की बात ये है कि इन जहाज़ों के अंदर कई मिसाइल और हथियार भी रखे हुए हैं। डच फोटोग्राफर बॉब थिसेन ने जहाजों के इस शमशान घाट की कई तस्वीरें क्लिक की है। इन तस्वीरों को इस फोटोग्राफर ने 2006 से 2011 के बीच क्लिक की। थिसेन का इंट्रेस्ट काफी पहले से इन जहाजों में था। उसने बाहर से इन्हें देखा था, लेकिन वो इसे अंदर से देखना चाहता था। इसके लिए वो खुद भी अंदर गया और इसकी तस्वीरें खींचकर दुनिया के साथ शेयर की। आइये आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है जहाज़ों का शमशान घाट...

जहाज़ों के इस शमशान घाट में युद्धपोतों को इस्तेमाल के बाद छोड़ दिया जाता है।
यहां एक के बगल में एक तीन युद्धपोत खड़े-खड़े सड़ने लगे हैं।
जहाज़ों की गैलरी में कई सोफे लगे हुए हैं। जब इन्हें इस्तेमाल किया जाता था तब इसपर बैठकर लोग बीच समुद्र गॉसिप किया करते होंगे।
एक जहाज के अंदर मिसाइल का ढांचा आज भी यूँ ही पड़ा है।
एक लड़ाकू जहाज के डेक पर रखे बैरल। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युद्ध में इन जहाजों ने कितनी तबाही मचाई होगी।
इन जहाज़ों को यहां रखने के बाद नष्ट किया जाता है। ये इनका लास्ट रेस्टिंग पॉइंट भी कहलाता है।
एक लड़ाकू विमान का कंट्रोल रूम। इसे डेरेलिक्ट ब्रिज भी कहते हैं।
फोटोग्राफर इन जहाज़ों के नष्ट होने से पहले इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लेना चाहता था।
एक जहाज का कंट्रोल रूम। यहां से पुरे जहाज की एक्टिविटीज को कंट्रोल किया जाता था।
जहाज काफी बड़ा हुआ करता था। इन्हें बांटने के लिए अंदर बड़े-बड़े दरवाजे लगाए जाते थे।
चूंकि कई दिनों तक सैनिकों को पानी में रहना पड़ता था इसलिए उन्हें सारी सुविधाएं दी जाती थी। कुछ ऐसे स्लीपिंग क्वार्टर्स में बीतते थे दिन।
जहाजों पर लगे बड़े तोप। दुश्मनों पर इनसे ही निशाना लगाया जाता था।
शिप में मौजूद लांड्री रूम। युद्ध के दौरान सैनिकों के कपड़े यहीं धुले जाते थे।
शिप में फोटोग्रॉफर को पूरा नक्शा भी मिला। ये जहाज काफी बड़े होते थे। इस कारण नक़्शे की मदद से हर हिस्से में जा सकते थे।
एक लड़ाकू जहाज का बायलर रूम।
जहाज का कैफेटेरिया। यहां सभी सैनिक साथ बैठकर खाना खाते थे।
वाश बेसिन के पास लगे बेड। इन जहाज़ों में कई सैनिकों के लिए सोने की व्यवस्था थी।
शिप के कई इलाके खाली पड़े हैं। पहले इन जगहों पर सैनिक रहकर आराम करते थे।
इस कमरे में जहाज के खराब पार्ट्स रखे जाते थे।
जहाज के दो हिस्सों में जाने के लिए बने हैच।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News