हमतो ऐसे हैं भैया: राउत और PMC बैंक का रायता...इस बार जो फैला है, समेटे नहीं सिमटेगा
अपने बयानों और ट्वीट के कारण हमेशा मीडिया और सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा करने वाले शिवसेना नेता संजय राउत इस बार पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक(PMC) घोटाले में अपनी पत्नी वर्षा का नाम आने के बाद से परेशान हैं। प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वर्षा को 29 दिसंबर को तलब किया है। इस नोटिस के बाद राउत ने फिर से ट्वीट करके केंद्र सरकार को चुनौती दे डाली है। लेकिन सबसे बड़ा विवाद उन्होंने शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में अपने लेख से खड़ा किया है। उन्होंने अपने विशेष लेख में लिखा कि 'अगर केंद्र सरकार को इस बात का एहसास नहीं हुआ कि वो राजनीति लाभ के लिए लोगों को नुकसान पहुंचा रही है, तो जैसे रूस टूटा, वैसा ही हमारे देश में होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।' इस लेख के आधार पर भाजपा ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई है। बता दें कि वर्षा राउत एक 'रसीद' के चलते इस मामले में फंसी हैं। एक अन्य आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी के साथ वर्षा राउत ने 50 लाख रुपये का लेन-देन किया था। हालांकि, वर्षा इसे किसी प्रॉपर्टी की खरीदी के लिए उधार लेना बता रही हैं। आइए आगे पढ़ते हैं संजय राउत एंड फैमिली की कहानी और कुछ मजेदार वाक्या..

संजय राउत की शादी 16 फरवरी, 1993 को वर्षा राउत के संग हुई। वर्षा एक टीचर हैं। इनकी दो बेटियां हैं-पूर्वाक्षी और विदिता। वर्षा 2019 में पहली बार तक मीडिया की जबर्दस्त सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की जीवनी पर बनी फिल्म 'ठाकरे' प्रोड्यूस की थी। संजय राउत भी इसके प्रोड्यूसर थे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने ठाकरे का रोल निभाया था। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ बताया गया था।
15 नवंबर, 1961 को महाराष्ट्र के अलीबाग में जन्मे संजय राउत ने डॉ. अंबेडकर कॉलेज आफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम किया है।
संजय राउत शिवसेना के शीर्ष नेताओं में शुमार हैं। वे इस समय राज्यसभा सदस्य हैं।
संजय राउत पहली बार 2000 में महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार बनवाने में संजय राउत का बड़ा रोल रहा था।
अब जानें क्या है PMC बैंक घोटाला: सितंबर 2019 में, एक व्हिसल-ब्लोअर के जरिये भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) को पता चला कि PMC बैंक मुंबई ने एक रियल इस्टेट डेवलपर को फेक बैंक खातों से करीब 6500 करोड़ रुपए का लोन दिया है। आरबीआई ने 24 सितंबर 2019 को पैसे निकालने पर एक सीमा लगा दी थी।
PMC बैंक घोटाला
ED ने बाद में हाउसिंग डेवलपमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Housing Development Infrastructures Ltd -HDIL) के प्रमोटरों की संपत्ति जब्त कर ली थी। साथ ही प्रमोटर राकेश कुमार वधावन, उनके बेटे सारंग वधावन, उसके पूर्व अध्यक्ष वी. सिंह और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय थॉमस के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News