MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • Viral
  • जहां कभी लगी रहती थी लोगों की भीड़, आज उड़ती है मक्खियां, कोरोना से हुआ दुनिया का ऐसा हाल

जहां कभी लगी रहती थी लोगों की भीड़, आज उड़ती है मक्खियां, कोरोना से हुआ दुनिया का ऐसा हाल

चीन के हुबेई प्रोविन्स के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में एक महामारी के रूप में फैल चुका है। सैकड़ों देश इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हैं। इससे करीब 5000 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग संक्रमण के शिकार हैं। दुनिया के कई देशों ने इसे लेकर हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी है और लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है। यूरोप के ज्यादातर देश इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हैं, वहीं अमेरिका में भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। इस पर नियंत्रण के लिए बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं, वहीं ईरान में हर दिन इससे 100 से ज्यादा मौतें हो रही हैं। यूरोप में इटली इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने गाइडलाइन जारी की है। इस वायरस के फैलने के कारण बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपने स्टाफ को घर से ही काम करने की सुविधा मुहैया कराई है, क्योंकि यह वायरस लोगों के संपर्क में आने से फैलता है। ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। इस वजह से दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में जहां हर समय चहल-पहल और भीड़भाड़ रहती थी, वहां सन्नाटा फैला नजर आता है। तस्वीरों में देखें, कोरोना के असर से दुनिया के बड़े शहरों में क्या हाल हो गया है। 

2 Min read
Author : Manoj Jha
| Updated : Mar 15 2020, 01:34 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115
चीन की राजधानी बीजिंग का इंटरनेशनल एयरपोर्ट। एक समय यहां काफी भीड़भाड़ हुआ करती थी, लेकिन कोरोना वायरस के आतंक की वजह से यहां सन्नाटा छाया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
215
बीजिंग के एक मेट्रो में कोई यात्री नजर नहीं आ रहा है। पूरी ट्रेन खाली जा रही है।
315
चीन के शंघाई शहर की एक सूनी पड़ी सड़क। एक समय यहां वाहनों की कतारें लगी नजर आती थीं।
415
शंघाई का एक सूना चौराहा। एक भी गाड़ी यहां नजर नहीं आ रही है। इक्के-दुक्के लोग कभी-कभार यहां से गुजरते दिखाई पड़ते हैं।
515
शंघाई के फोटोग्राफर निक्को इस फेरी की तस्वीर ली है। पहले जहां इसमें तिल रखने की जगह नहीं रहती थी, अब यहां एक भी पैसेंजर दिखाई नहीं पड़ रहा है।
615
जापान के टोक्यो शहर का सूना पड़ा रेलवे स्टेशन। इससे समझा जा सकता है कि लोगों में कोराना का खौफ कितना ज्यादा है।
715
थाईलैंड के बैंकाक का सुवर्णभूमि एयरपोर्ट का एक दृश्य। यहां एक भी आदमी नजर नहीं आ रहा है।
815
बैंकाक एयरपोर्ट का खाली पड़ा डिपार्चर टर्मिनल।
915
अमेरिका के न्यू जर्सी का नेवार्क एयरपोर्ट। कभी यहां हमेशा यात्रियों की भीड़ होती थी, लेकिन कोरोना के आंतक के चलते अब सन्नाटा छाया है।
1015
यूनाइटेड एयरलाइन्स के फ्लाइट की खाली पड़ी सीटें। कोरोना वायरस के चलते पर्यटन पर बहुत बुरा असर पड़ा है।
1115
अमेरिका के लॉस एंजिलिस का खाली पड़ा एक रिटेल स्टोर। यहां एक भी कस्टमर दिखाई नहीं पड़ रहा है।
1215
अमेरिका के न्यूयॉर्क का न्यू रॉचेल रेलवे स्टेशन। यहां अब शायद ही कोई पैसेंजर दिखाई पड़ता है।
1315
इटली के नेपल्स की एक खाली पड़ी सड़क। पहले जहां यहां वाहनों की कतारें नजर आती थीं, अब कभी-कभीर इक्का-दुक्का लोग यहां से गुजरते नजर आते हैं।
1415
इटली के मिलान शहर के सेंट्रल स्टेशन पर एस्केलेटर से जाता मास्क लगाया एक यात्री। यूरोप में कोराना का कहर सबसे ज्यादा इटली में ही दिखा है।
1515
रोम के एक एयरपोर्ट का सूना पड़ा पार्किंग स्थल। पहले यहां गाड़ियों के लिए जगह नहीं मिल पाती थी।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

About the Author

MJ
Manoj Jha

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Viral Weird News: 'पार्सल में आया गोबर-चोर ने उड़ाए कार के 4 पहिए', पढ़ें देश दुनिया की 11 अजब-गजब खबर
Recommended image2
Viral Video: पहली बार फ्लाइट में बैठे शख्स को दी अपनी विंडो सीट, उसकी मुस्कान ने जीता सबका दिल
Recommended image3
Online Shopping Fraud: ग्रेटर नोएडा में मंगवाया एंड्रॉयड डिवाइस, डिब्बे में निकला गोबर का उपला
Recommended image4
अजब-गजब खबरें: जंगल में मिले 5 ओरंगुटान, छत पर चढ़ा दी Scorpio और मगरमच्छ पहुंचा बार!
Recommended image5
एंटीलिया में जन्माष्टमी का जश्न, मुकेश-नीता अंबानी से ईशा-राधिका तक... खूब लगाए ठुमके, Viral Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved