आखिर ऐसा क्या होता है केजरीवाल के हैप्पीनेस क्लास में, जो मेलानिया भी देखने पहुंच गईं
अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे के क्रम में आज उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का विजिट किया। कहा जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर दिया है और वहां हैप्पीनेस क्लास की व्यवस्था की है। अरविंद केजरीवाल ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में जो बदलाव किया है, उसकी चर्चा हर तरफ है। मेलानिया ट्रम्प आज दिल्ली के साउथ मोती बाग स्थित सर्वोदय विद्यालय सीनियर सेकंडरी स्कूल गईं और वहां स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ करीब 15-20 मिनट समय बिताया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्था भी देखी। वे सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास की व्यवस्था से काफी प्रभावित नजर आईं। फोटोज में देखते हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किस तरह सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में बदलाव लाया है।
| Published : Feb 25 2020, 02:43 PM IST / Updated: Feb 25 2020, 02:50 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin