MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • ट्रेन की बोगी से भी पतला है ये घर, करोड़ों में बिकते ही लोगों ने ठोंक लिया माथा लेकिन अंदर से देखते ही चौंक गए

ट्रेन की बोगी से भी पतला है ये घर, करोड़ों में बिकते ही लोगों ने ठोंक लिया माथा लेकिन अंदर से देखते ही चौंक गए

हटके डेस्क: दुनिया में कई टैलेंटेड आर्किटेक्ट हैं। उनकी कला और टैलेंट को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। कई बार दुनिया के सामने ऐसी कलाओं की तस्वीर सामने आती है, जिसे देख आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। आखिर ये कैसे बना होगा या इसे क्यों  बनाया गया होगा, ऐसे कई सवाल सामने आते हैं। इस बीच अब टिकटोक पर दुनिया के सबसे दुबले-पतले घर की तस्वीर वायरल हुई है। ये घर एक ट्रेन की बोगी से भी पतला है। लेकिन इसे खरीदने वाले ने इसके लिए 1 करोड़ 94 लाख रूपये खर्च किये हैं। लोगों को जब इसका पता चला तो सबने अपना माथा ठोंक लिया। लेकिन जब इस घर के अंदर की तस्वीरें बाहर आई, तब समझ आया कि इस घर को कितनी मेहनत से बनाया गया है। आइये आपको दिखाते हैं दुनिया के सबसे पतले घर की इनसाइड तस्वीरें...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 16 2020, 10:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

970 चेस्टनट ड्राइव डीरफील्ड, इलिनोइस में बने इस घर को इस हफ्ते बेचा गया। इसके बदले 1 करोड़ 94 लाख रूपये खर्च किये गए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसे दुनिया का सबसे पतला घर कहा जा रहा है। 

213


इस घर को लोकल्स पाई हाउस के नाम से बुला रहे हैं। दरअसल, इस घर की चौड़ाई मात्र 3 फ़ीट है। साथ ही लंबाई 20 फ़ीट है। इतने पतले घर के बदले इतने पैसे लुटाने वाले शख्स की पहले लोग काफी खिल्ली उड़ा रहे थे। लेकिन इसके बाद घर के अंदर की तस्वीर सामने आई। 
 

313

हालांकि, ये घर बाहर से दिखने में खिलौने सा लगता है, लेकिन आपको बता दें कि ये कुल 3 हजार 876 स्क्वायर फ़ीट में फैला है और इसके अंदर लिविंग स्पेस 16 सौ स्क्वायर फ़ीट का है। साथ ही इसमें एक बेसमेंट भी है। 

413


अब देखिये अंदर से कैसा दिखता है ये घर। वेल फर्निश्ड इस घर के अंदर लिविंग स्पेस कुछ इतना आलिशान है। फ्लोर पर वुडेन फ्लोरिंग की गई है। 

513


घर को बनाने वाले एलन बेर्लोव ने दिखाया कि मात्र तीन फुट की चौड़ाई में कितने सलीके से इस घर को बनाया गया है। इसमें लिविंग रूम से होते हुए बाथरूम जुड़ा हुआ है। 

613

ये है घर का मास्टर बेडरूम। इसे सेकंड फ्लोर पर बनाया गया है। इसकी चौड़ाई 19 फुट है। इसमें सारे आधुनिक सुविधाएं है। इसके अलावा दूसरा बेडरूम बेसमेंट में है, जो 17 फुट का है।  
 

713

टिकटॉक यूजर @eli.korn ने इस घर का इनसाइड टूर लोगों को करवाया। उन्होंने दिखाया कि अंदर से कैसा दिखता है दुनिया का सबसे पतला घर। 

813

इस पाई हाउस में तीन बाथरूम हैं। जिनके अंदर अच्छा-खासा स्पेस नजर आ रहा है। ये लोगों को काफी सुकून दे रहा है।  

913

इस घर को बनाने का आइडिया 2013 में आया था। लेकिन उस समय इसके नक़्शे के कुछ ही हिस्सों को पास किया गया था।  
 

1013

घर में मौजूद एक और बाथरूम की तस्वीर। अपने छोटे साइज के बावजूद इसमें सुविधाओं की कोई कमी नहीं रखी गई है।  

1113

घर का किचन कुछ ऐसा दिखता है। इसमें स्टेनलेस स्टील, हार्डवुड फ्लोरिंग रखी गई है। इसके बावजूद अच्छे से लाइट्स का इंतजाम किया गया है। 
 

1213

इस घर के कमरों को पाई शेप दिया गया है। घर का एक और बेडरूम। पहले लोगों ने इस घर का मजाक बनाया लेकिन जब इसके अंदर का लुक देखा तो हैरान रह गए। 

1313

सोशल मीडिया पर इस घर की काफी चर्चा हो रही है। लोग हैरत में हैं कि कोई कैसे इस घर में रहेगा। या इस घर की सीढ़ियां कैसी होगी। हालांकि, कई लोगों ने इसके डिजाइन की काफी तारीफ की है।  

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved