- Home
- Viral
- ट्रेन की बोगी से भी पतला है ये घर, करोड़ों में बिकते ही लोगों ने ठोंक लिया माथा लेकिन अंदर से देखते ही चौंक गए
ट्रेन की बोगी से भी पतला है ये घर, करोड़ों में बिकते ही लोगों ने ठोंक लिया माथा लेकिन अंदर से देखते ही चौंक गए
हटके डेस्क: दुनिया में कई टैलेंटेड आर्किटेक्ट हैं। उनकी कला और टैलेंट को देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। कई बार दुनिया के सामने ऐसी कलाओं की तस्वीर सामने आती है, जिसे देख आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। आखिर ये कैसे बना होगा या इसे क्यों बनाया गया होगा, ऐसे कई सवाल सामने आते हैं। इस बीच अब टिकटोक पर दुनिया के सबसे दुबले-पतले घर की तस्वीर वायरल हुई है। ये घर एक ट्रेन की बोगी से भी पतला है। लेकिन इसे खरीदने वाले ने इसके लिए 1 करोड़ 94 लाख रूपये खर्च किये हैं। लोगों को जब इसका पता चला तो सबने अपना माथा ठोंक लिया। लेकिन जब इस घर के अंदर की तस्वीरें बाहर आई, तब समझ आया कि इस घर को कितनी मेहनत से बनाया गया है। आइये आपको दिखाते हैं दुनिया के सबसे पतले घर की इनसाइड तस्वीरें...

970 चेस्टनट ड्राइव डीरफील्ड, इलिनोइस में बने इस घर को इस हफ्ते बेचा गया। इसके बदले 1 करोड़ 94 लाख रूपये खर्च किये गए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसे दुनिया का सबसे पतला घर कहा जा रहा है।
इस घर को लोकल्स पाई हाउस के नाम से बुला रहे हैं। दरअसल, इस घर की चौड़ाई मात्र 3 फ़ीट है। साथ ही लंबाई 20 फ़ीट है। इतने पतले घर के बदले इतने पैसे लुटाने वाले शख्स की पहले लोग काफी खिल्ली उड़ा रहे थे। लेकिन इसके बाद घर के अंदर की तस्वीर सामने आई।
हालांकि, ये घर बाहर से दिखने में खिलौने सा लगता है, लेकिन आपको बता दें कि ये कुल 3 हजार 876 स्क्वायर फ़ीट में फैला है और इसके अंदर लिविंग स्पेस 16 सौ स्क्वायर फ़ीट का है। साथ ही इसमें एक बेसमेंट भी है।
अब देखिये अंदर से कैसा दिखता है ये घर। वेल फर्निश्ड इस घर के अंदर लिविंग स्पेस कुछ इतना आलिशान है। फ्लोर पर वुडेन फ्लोरिंग की गई है।
घर को बनाने वाले एलन बेर्लोव ने दिखाया कि मात्र तीन फुट की चौड़ाई में कितने सलीके से इस घर को बनाया गया है। इसमें लिविंग रूम से होते हुए बाथरूम जुड़ा हुआ है।
ये है घर का मास्टर बेडरूम। इसे सेकंड फ्लोर पर बनाया गया है। इसकी चौड़ाई 19 फुट है। इसमें सारे आधुनिक सुविधाएं है। इसके अलावा दूसरा बेडरूम बेसमेंट में है, जो 17 फुट का है।
टिकटॉक यूजर @eli.korn ने इस घर का इनसाइड टूर लोगों को करवाया। उन्होंने दिखाया कि अंदर से कैसा दिखता है दुनिया का सबसे पतला घर।
इस पाई हाउस में तीन बाथरूम हैं। जिनके अंदर अच्छा-खासा स्पेस नजर आ रहा है। ये लोगों को काफी सुकून दे रहा है।
इस घर को बनाने का आइडिया 2013 में आया था। लेकिन उस समय इसके नक़्शे के कुछ ही हिस्सों को पास किया गया था।
घर में मौजूद एक और बाथरूम की तस्वीर। अपने छोटे साइज के बावजूद इसमें सुविधाओं की कोई कमी नहीं रखी गई है।
घर का किचन कुछ ऐसा दिखता है। इसमें स्टेनलेस स्टील, हार्डवुड फ्लोरिंग रखी गई है। इसके बावजूद अच्छे से लाइट्स का इंतजाम किया गया है।
इस घर के कमरों को पाई शेप दिया गया है। घर का एक और बेडरूम। पहले लोगों ने इस घर का मजाक बनाया लेकिन जब इसके अंदर का लुक देखा तो हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर इस घर की काफी चर्चा हो रही है। लोग हैरत में हैं कि कोई कैसे इस घर में रहेगा। या इस घर की सीढ़ियां कैसी होगी। हालांकि, कई लोगों ने इसके डिजाइन की काफी तारीफ की है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News