- Home
- Viral
- दिल्ली हिंसा की इन 33 तस्वीरों को देखकर फट जाएगा कलेजा, फोटोज में देखें कैसे जानवर बन गए थे लोग
दिल्ली हिंसा की इन 33 तस्वीरों को देखकर फट जाएगा कलेजा, फोटोज में देखें कैसे जानवर बन गए थे लोग
नई दिल्ली. दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां लगभग हर धर्म के लोग एक साथ रहते हैं। यहां राम और रहीम का नाम एक साथ लिया जाता है। हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक माने जाने वाले इस देश को मानों किसी की नजर लग गई हो। इन दिनों इस देश में जैसा माहौल चल रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में हालात भयावह हो गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी धधक रही है। उत्तर पूर्वी इलाकों में हिंसा की वजह से तनाव का माहौल है। इसमें 34 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 250 लोग जख्मी हैं। हिंसा की शुरुआत 23 फरवरी को हुई, जब CAA का विरोध और समर्थन करने वाले पक्ष आमने सामने आए। इसके बाद से हिंसक झड़पें बढ़ती गईं। हालांकि, मंगलवार रात से स्थिति काबू में है। सरकार ने दिल्ली में हिंसा रोकने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को सौंपी है। वे लगातार सक्रिय हैं। यहां तक की उन्होंने मंगलवार देर रात हिंसा वाली जगहों का भी दौरा किया। हिंसा के कारण दिल्ली के चार इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद बेटे चार दिनों में कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्हें देखने के बाद आपका कलेजा कांप उठेगा। हालांकि, 26 फरवरी से दिल्ली में माहौल शांत है। आइये दिखाते हैं कैसे हैं भारत की राजधानी दिल्ली के हालत...
133

शाहीनबाग में सीएए के विरोध में करीब 2 महीने से ज्यादा वक्त से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। 23 फरवरी की सुबह कुछ महिलाएं जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर होते-होते मौजपुर में भी कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
233
शाम को भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, वह दिल्ली में दूसरा शाहीन बाग नहीं बनने देंगे। वे भी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने लिखा, सीएए के समर्थन में मौजपुरा में प्रदर्शन। मौजपुर चौक पर जाफराबाद के सामने। कद बढ़ा नहीं करते। एड़ियां उठाने से। सीएए वापस नहीं होगा। सड़कों पर बीवियां बिठाने से।'
333
भाजपा समर्थकों के सड़क पर उतरने के बाद मौजपुर चौराहे पर ट्रैफिक दोनों तरफ से बंद हो गया है। समर्थन में लोग सड़कों पर बैठ गए हैं। इसी दौरान सीएए का विरोध करने वाले और समर्थन करने वाले दो गुटों में पत्थरबाजी हुई। यहीं से विवाद की शुरुआत हुई।
433
चांदबाग़ में हिंसा के बाद गलियों में गश्ती करती पुलिस टीम। यहां बंद दुकानों में भी जबरदस्त ढंग से तोड़-फोड़ की गई।
533
दिल्ली के शिव बिहार में हिंसा के बाद ऐसा माहौल देखने को मिला। पूरी सड़कें पत्थरों से पटी पड़ी थीं।
633
दंगाइयों ने स्कूलों को भी नहीं बक्शा। स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की गई। स्कूलों में बेहद बुरी तरह तोड़-फोड़ की गई। जो तस्वीरें सामने हैं, वो इसकी भयावहता साफ़ दिखा रही है।
733
मुस्तफाबाद में हिंसा के बाद कैद हुई ये तस्वीर। दीवार पर लिखा मैसेज क्या वाकई इस हिंसा के दौरान देखने को मिला, ये बड़ी बात है।
833
हिंसा को शांत करवाने में पुलिस और मिलिट्री का बड़ा हाथ है। उन्होंने माहौल को शांत करवाने में अहम रोल प्ले किया।
933
दिल्ली हिंसा में सबसे ज्यादा गोकुलपुरी, भजनपुरा, मौजपुर जाफराबाद इलाके प्रभावित हैं।
1033
दिल्ली हिंसा पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सीमा को सीज करने की मांग की।
1133
फायर सर्विस सूत्रों के अनुसार, रात में दिल्ली सर्विस के पास 350 से ज्यादा कॉल आईं। इसमें लगभग 30 से 35 कॉल ऐसी थी, जो आगजनी की घटना से संबंधित थीं। ।
1233
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 24 फरवरी को मौजपुर, कर्दमपुरी चांद बाग, भजनपुरा, करावल नगर आदि इलाकों में ज्यादा हिंसा हुई।
1333
हिंसा के दौरान पुलिसवालों पर भी पथराव हुआ। पुलिसकर्मियों से उनके सरकारी पिस्टल भी लूट ली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 सरकारी पिस्टल गायब होने की खबर है।
1433
हिंसा और आगजनी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार शाम को पूरे उत्तर पूर्वी जिले में धारा 144 लगा दिया थी।
1533
दिल्ली में बढ़ती हिंसा की वजह से राज्य के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 25 फरवरी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
1633
दिल्ली हिंसा में कई गाडि़यों को फूंक दिया गया।
1733
25 फरवरी की सुबह से मौजपुर, बाबरपुर और जाफराबाद इलाके में पथराव की घटना रुक-रुक कर सामने आई।
1833
दिल्ली हिंसा में एक डीएसपी समेत सैंकड़ों लोग घायल हैं। हिंसा को कंट्रोल करने के लिए पुलिस के जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।
1933
दिल्ली में चार दिनों से हिंसा हो रही है। अमित शाह ने इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग ली।
2033
दो गुटों के बीच हुई इस हिंसा में कई लोग जान गंवा चुके हैं। सड़कों पर जली गाड़ियां हिंसा की भयावहता दिखाने के लिए काफी है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos