MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 1 सितंबर को बचेगी दुनिया या होगी टक्कर! अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा इमारत की साइज का क्षुद्रग्रह

1 सितंबर को बचेगी दुनिया या होगी टक्कर! अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा इमारत की साइज का क्षुद्रग्रह

हटके डेस्क: साल 2020 में कुछ भी सही नहीं हो रहा। एक के बाद एक कई मुसीबतों का दुनिया को सामना करना पड़ रहा है।  चीन से दुनिया में फैले कोरोना ने तबाही मचा रखी है। इस वायरस की वजह से लाखों लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों इससे संक्रमित हैं। ना सिर्फ धरती पर बल्कि अंतरिक्ष में भी साल 2020 में कई तरह की उथल-पुथल नजर आ रही है। आए दिन कभी कोई उल्कापिंड पृथ्वी पर गिर रहा है तो कभी कोई  क्षुद्रग्रह। गनीमत ये है कि अभी तक किसी की टक्कर पृथ्वी से नहीं हुई है। वरना जैसे हालात हैं, अगर किसी उल्कापिंड की टक्कर पृथ्वी से हुई, तो शायद धरती खत्म हो जाएगी। इस बीच अब नासा ने बताया है कि 1 सितंबर को धरती के बेहद नजदीक से एक क्षुद्रग्रह गुजरेगा। ये अभी तक के इतिहास में पृथ्वी के सबसे पास से गुजरने वाला क्षुद्रग्रह है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 31 2020, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

नासा ने बताया कि 1 सितंबर को 2011 ES3 क्षुद्रग्रह पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजरेगा। ये अभी तक के इतिहास में पृथ्वी के सबसे पास से गुजरने वाला क्षुद्रग्रह है। 
 

28

साल 2020 में कई उल्कापिंड और क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से गुजरे हैं। लेकिन गनीमत रही है कि अभी तक किसी की भी टक्कर पृथ्वी से नहीं हुई। यह क्षुद्रग्रह चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच से गुजरेगा। 

38

इसका आधिकारिक नाम 2011 ES3 है। ये क्षुद्रग्रह 1987 से अभी तक 8 बार पृथ्वी के पास से गुजरा था। लेकिन इतने नजदीक से कभी कोई नहीं गुजरा। 

48

आखिरी बार ये क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से 13 मार्च को गुजरा था। तब पृथ्वी से इसकी दुरी 4,268,643 किलोमीटर थी। लेकिन इस बार ये 29376 किलोमीटर की दुरी से गुजरेगा। 

58

नासा ने इस क्षुद्रग्रह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कंफर्म किया कि इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। इसका साइज एक इमारत जितना बड़ा है। जो 22 से 49 मीटर तक चौड़ा है।  
 

68


नासा ने कहा कि अगर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण इस क्षुद्रग्रह को अपनी तरफ आकर्षित भी कर ले तब भी इससे कोई नुकसान नहीं होगा। ये धरती पर आने से पहले ही जल जाएगा।  
 

78

बता दें कि नासा ने इससे पहले कंफर्म किया था कि 4 नवंबर तक एक बड़ा क्षुद्रग्रह पृथ्वी से टकराएगा। लेकिन उससे भी नुकसान की आशंका नहीं है। 

88

अभी तक पृथ्वी के पास से कई उल्कापिंड और क्षुद्रग्रह गुजरते रहे हैं। कहा जाता है कि पृथ्वी से डायनासोर खत्म होने की वजह उल्कापिंड का टकराना था। लेकिन शायद आगे कई सालों तक ऐसी कोई संभावना नहीं है।  
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved