- Home
- Viral
- महिला का दावा: बिना सेक्स के ही प्रेमी ने कर दिया प्रेग्नेंट, उस रात सिर्फ किया था KISS और...
महिला का दावा: बिना सेक्स के ही प्रेमी ने कर दिया प्रेग्नेंट, उस रात सिर्फ किया था KISS और...
हटके डेस्क: मेडिकल वर्ल्ड में कई अजीबोग़रीब मामले सामने आते रहते हैं। चाहे वो 10 साल के बच्चे के पिता बनने की खबर हो या कुछ और। अभी तक हमनें पढ़ा था कि गर्भधारण के लिए सेक्स जरुरी होता है। लेकिन अब मैसाच्युसेट्स में रहने वाली एक महिला ने जो दावा किया वो हैरान करने वाला है। इस महिला ने दावा किया है कि वो बिना सेक्स के ही प्रेग्नेंट हो गई थी। उसने लोगों को बताया कि उसका पहला बच्चा तब पैदा हुआ जब वो वर्जिन थी। उसके प्रेमी ने उसके साथ सम्बन्ध नहीं बनाए थे। सिर्फ किस करने के बाद ही वो प्रेग्नेंट हो गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद कई डॉक्टर्स ने हैरानी जताई है। महिला ने बताया कि कैसे उसके प्रेमी ने बिना सेक्स के ही उसे प्रेग्नेंट कर दिया...

सोशल मीडिया पर एक महिला ने दावा किया कि 19 साल की उम्र में उसके प्रेमी ने बिना उसके साथ संबंध बनाए उसे प्रेग्नेंट कर दिया था। उसे भी नहीं पता चला कि आखिर ये चमत्कार कैसे हुआ?
अब 26 साल की हो चुकी इस महिला का नाम सामंथा लीन इसबेल है। उसने बताया कि जब 19 साल की उम्र में वो मां बनी थी तब उसके प्रेमी एलेक्स ने उसके साथ सेक्स नहीं किया था। सिर्फ किस कर उसने सामंथा को प्रेग्नेंट कर दिया था।
अब दो बच्चों की मां बन चुकी सामंथा ने टिकटोक पर वीडियो बनाकर इस बात का खुलासा किया। उसने बताया कि कैसे बिना सेक्स किये उसके प्रेमी ने उसे एक बच्चे की मां बना दिया।
मामले की पूरी जानकारी देते हुए सामंथा ने बताया कि उसे लगता है कि वो उस रात को प्रेग्नेंट हुई थी जब वो अपने प्रॉम नाइट पर प्रेमी एलेक्स के साथ अकेले थी। दोनों ने उस रात एक-दूसरे को किस किया था।
इसके एक हफ्ते बाद सामंथा ने अपना पीरियड मिस किया था। जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसने एलेक्स से प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की बात कही। लेकिन एलेक्स ने कहा कि ऐसा हो ही नहीं सकता है क्यूंकि उन्होने सेक्स किया ही नहीं था।
लेकिन जब उस महीने सामंथा ने पीरियड मिस कर दिया तो आखिरकार उसने प्रेग्नेंसी टेस्ट किए। रिजल्ट देख दोनों हैरान रह गए क्यूंकि सामंथा वाकई मां बनने वाली थी।
सामंथा और एलेक्स ने अब बताया कि सिर्फ फॉरप्ले यानी किस करना और एक-दूसरे को छूने से वो प्रेग्नेंट हो गई थी। ऐसा काफी रेयर होता है।
नेशनल हेल्थ सर्विस यूके का कहना है कि बिना सेक्स के भी एक महिला प्रेग्नेंट हो सकती है। ऐसा तब हो सकता है जब बिना सेक्स के भी पुरुष का स्पर्म महिला की बॉडी में जाकर उसके अंडे को फर्टिलाइज कर दे।
काफी कम समय ऐसा होता है। लेकिन अगर पुरुष का स्पर्म उसके उँगलियों के जरिये भी महिला की बॉडी में जाए और वहां से उसके ओवरी में जाकर अंडे से फ्यूज हो जाए तो महिला प्रेग्नेंट हो सकती है।
सामंथा का कहना है कि यही उसके साथ भी हुआ था। उसने एलेक्स एक साथ सेक्स नहीं किया था। लेकिन शायद किस करते हुए और मेकआउट करते वक्त ही एलेक्स का स्पर्म उसकी बॉडी में चला गया था।
जब सामंथा ने डॉक्टर से कंसल्ट किया तो पता चला कि वो पांच महीने की प्रेग्नेंट थी। उसने डॉक्टर्स को अपनी वर्जिन प्रेग्नेंसी की बात भी बताई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News