इस जानवर का दूध है सबसे महंगा, कीमत इतनी कि उड़ जाएंगे होश
गधों का उदाहरण हर बार किसी को बेइज्जत करने के लिए किया जाता है। लेकिन अब जो बात सामने आई है और जो लेटेस्ट ट्रेंड है, उसके बाद इनकी अहमियत काफी बढ़ गई है। गधी का दूध दुनिया में सबसे ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके दूध में वही गुण होते हैं, जो एक मां के दूध में होते हैं।
13

गधी का दूध काफी पौष्टिक होता है। कहा जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद से मां के दूध की जगह गधी का दूध भी दिया जा सकता है। इसके दूध से कुछ खास बीमारियां तक खत्म हो जाते हैं।
23
वहीं इसके दूध से बनने वाला पनीर तो इतना महंगा होता है कि उसे खरीदने से पहले आम इंसान हजार दफे सोचेगा। यूरोपीय देश सर्बिया में एक फार्म बाल्कन गधी के दूध से जो पनीर बनाती है, उसकी कीमत 78 हजार रुपए प्रति किलो है।
33
दरअसल, गधी ज्यादा दूध नहीं देती। ऐसे में इससे बनने वाला पनीर काफी महंगा होता है। आइये आपको बताते हैं इसकी खासियत। ये पनीर काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। ये दूध अस्थमा और ब्रॉंकाइटिस में काफी फायदेमंद होता है। गधी के दूध से साबुन और शराब भी बनाई जाती है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos