दुनिया की 5 मनहूस बिल्डिंग्स, जिनसे लोग करते हैं नफरत, जानिए क्यों?
हटके डेस्क. दुनिया में ऐसी कई इमारतें हैं, जो अपनी डिजाइंस के कारण चर्चा में रहती हैं। लोग इन बिल्डिंग्स के बाहर-अंदर सेल्फी क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी इमारतें हैं, जिससे लोग नफरत करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर किसी बिल्डिंग से कोई क्यों नफरत करेगा? तो आपको आज हम ऐसी ही 5 इमारतों के बारे में बताते हैं, जिसे लोग मनहूस मानते हैं और उन्हें तोड़ने के लिए भी कहते हैं।
15

बॉस्टन सिटी हॉल: मैसाचुसेट्स में बने इस बिल्डिंग को लोग बनने से पहले ही तोड़ने की बात करने लगे थे। इसका निर्माण कार्य 1968 में खत्म हुआ था। इस बिल्डिंग का शेप उल्टे रखे केक की तरह है, जिस कारण लोग इसे नेगेटिव मानते हैं। इसे लोग एंटी-अर्बन भी कहते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
केडेन टावर: केंटुकी में बने इस विशाल इमारत को उल्टा टिश्यू बॉक्स भी कहा जाता है। 15 फ्लोर वाले इस बिल्डिंग को बिल्डिंग के नाम पर कलंक जाता है। इस बिल्डिंग को लेकर काफी विवाद भी हुआ था।
35
र्युगयोंग होटल: नार्थ कोरिया का ये होटल पिछले 30 सालों से खाली है। इसे होटल ऑफ डूम भी कहा जाता है। इसे इसके डिजाइन और बनाने के कारण काफी विरोध झेलना पड़ा था। 1987 में इसका निर्माण दुनिया के सबसे बड़े होटल के तौर पर हुई थी। तब ये सोचा गया था की तीन हजार कमरों वाले इस होटल की काफी तारीफ होगी। लेकिन अब इसे दुनिया के सबसे घटिया खाली होटलों में गिना जाता है।
45
द ज़िज़कोव टेलीविजन टॉवर: चेक रिपब्लिक में बनाए इस बिल्डिंग को दुनिया का दूसरा सबसे बदसूरत बिल्डिंग कहा जाता है। 1980 में बने इस बिल्डिंग का बाद में रिनोवेशन किया गया, जिसमें इसके ऊपर कुछ स्कल्प्चर्स बनाए गए। जिसे लोगों ने खासा पसंद नहीं किया।
55
लिंकन प्लाजा: इस बिल्डिंग को ब्रिटेन के सबसे बदसूरत कहा जाता है। इसने सबसे बदसूरत कंस्ट्रक्शन का भी अवार्ड जीता है। लेकिन आश्चर्य की बात तो ये है कि इस बिल्डिंग के सभी फ़्लैट इसके निर्माण से पहले ही बिक गए थे।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News
Latest Videos