MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Cafe Mondegar License Suspended
Mecca Air Raid Alert
Morning News
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • महारानी एलिजाबेथ- II के फ्यूनरल में वो कौन-सी 7 चीजें हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है?

महारानी एलिजाबेथ- II के फ्यूनरल में वो कौन-सी 7 चीजें हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है?

वर्ल्ड न्यूज. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ II(Queen Elizabeth II) का निधन दुनियाभर के मीडिया में कई दिनों से प्रमुख खबर बना हुआ है। महारानी का 8 सितंबर को निधन हुआ था। ब्रिटेन के शाही प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी के फ्यूनरल में देश-दुनिया से दस लाख से अधिक लोग जुटेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फ्यूनरल में महारानी की वो कौन-सी 7 चीजें हैं, जिन पर सबकी नजर रहेगी। जब भी महारानी राज्य में होती थीं, वह अपने शासनकाल के प्रतीक चिह्न यानी बिल्ला(insignia) पहने रहती थीं। जिसमें उसके 2,868 हीरे(diamonds), 17 नीलम(sapphires), 11 पन्ना( emeralds), 269 मोती(pearls) और चार माणिक( rubies) के साथ राज्याभिषेक का मुकुट(coronation crown) शामिल है।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Sep 15 2022, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

पिछले सम्राट की मृत्यु को 7 दशक हो चुक हैं,इसलिए ब्रिटेन अब फ्यूनरल की उन परंपराओं और जुलूस-तमाशों(pageantry) को भूल-सा चुका है। वेस्टमिंस्टर हॉल(westminster Hall) में रखे महारानी के ताबूत को देखने हजारों लोग घंटों कतार में खड़े हैं। आइए बताते हैं कि इस हॉल में वो कौन-सी 7 चीजें हैं, जो देखनी हैं।  फोटो क्रेडिट- sky.com

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

1. शाही राज्य क्राउन(Imperial State Crown)
महारानी ने 1953 में अपने राज्याभिषेक के समय ताज पहना था। इसका उपयोग अन्य अवसरों जैसे संसद के राज्य के उद्घाटन पर भी किया गया है। यह मुकुट अब उनके ताबूत पर टिकाकर रखा गया है। यह सोने से बना है। इस पर 2,868 हीरे, 17 नीलम, 11 पन्ना, 269 मोती और चार माणिक जड़े हैं। इसमें ब्लैक प्रिंस की रूबी, स्टुअर्ट नीलम और कलिनन II हीरा सहित अन्य ज्वेल्स शामिल हैं। कहा जाता है कि सेंट एडवर्ड्स नीलम, सबसे ऊपरी क्रॉस के केंद्र में स्थित है, जिसे सेंट एडवर्ड द कन्फेसर द्वारा एक अंगूठी में पहना गया था और 1163 में उनकी कब्र से निकाला गया था। 1937 में रानी के पिता किंग जॉर्ज VI के राज्याभिषेक के लिए ताज बनाया गया था।

38

2. फूल(lowers)
मुकुट के बगल में फूलों की माला रखी है। ये सफेद गुलाब, स्प्रे सफेद गुलाब, सफेद दहलिया और पत्तों के अलावा पिट्सस्पोरम, लैवेंडर और मेंहदी शामिल हैं। ताज के दूसरी तरफ ओर्ब और राजदंड(orb and sceptre) है। दोनों की तारीख 1661 की है। उन्हें रानी के राज्याभिषेक के दौरान प्रस्तुत किया गया था। ओर्ब एक सोने का गोला है, जो एक क्रॉस से घिरा हुआ है जो सम्राट को याद दिलाता है कि उनकी शक्ति भगवान से ली गई है। राजदंड एक 3 फीट लंबी सोने की छड़, सुशासन से जुड़ी है। इस पर दुनिया का सबसे बड़ा रंगहीन कट हीरा, कलिनन-I होल्ड(मुट्ठा) है।

48

3. रॉयल स्टैंडर्ड( Royal Standard)
ताबूत को रॉयल स्टैंडर्ड के साथ लपेटा गया है, जो संप्रभु और यूनाइटेड किंगडम का प्रतिनिधित्व करता है।

58

4. खुला ताबूत रथ (Catafalque)
आठ रक्षकों द्वारा ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल में ले जाने के बाद उन्होंने इसे कैटाफाल्क पर रखा है, जो ऊंचाई पर बना हुआ मंच है। कैटाफाल्क चार बड़ी पीली मोमबत्तियों से घिरा हुआ है।

68

5. वानमेकर क्रॉस
ताबूत के सिर पर खड़ा वानमेकर क्रॉस है। यह वेस्टमिंस्टर एब्बे के चार जुलूस में से एक है। यह हाथीदांत और चांदी के गिल्ट यानी परत से बना है। इस पर सोना पीटकर चढ़ाया गया है। यानी जैसे स्वर्ण मंदिर पर सोन की परत चढ़ी है। इसे नीलम के पैनलों की एक सीरिज से सजाया गया है। दूसरी ओर यीशु मसीह है।

78

6. बीफीटर(Beefeaters)
लगातार 24 घंटे ताबूत की रखवाली करने वालों में योमेन वार्डर भी शामिल हैं, जिन्हें बीफटर भी कहा जाता है। वे आम तौर पर टॉवर ऑफ लंदन में ड्यूटी पर होते हैं।

यह भी पढ़ें-1960 में ही बन गया था क्वीन एलिजाबेथ-II की मौत के बाद का सीक्रेट प्लान, कब-क्या होगा, लिख ली गई थी स्क्रिप्ट

88

7. घरेलू घुड़सवार सेना(Household Cavalry)
घरेलू घुड़सवार सेना के सदस्य भी ताबूत की रखवाली कर रहे हैं। घरेलू कैवलरी ब्रिटिश सेना में दो सबसे सीनियर्स रेजिमेंटों का एक संघ है यानी द लाइफ गार्ड्स और द ब्लूज़ एंड रॉयल्स(The Life Guards and The Blues & Royals)। इसे घरेलू कैवलरी रेजिमेंट और घरेलू कैवेलरी घुड़सवार रेजिमेंट में विभाजित किया गया है। घरेलू कैवलरी रेजिमेंट बख्तरबंद टोही प्रदान(armoured reconnaissance) करने वाली ऑपरेशनल यूनिट है।घरेलू कैवलरी घुड़सवार रेजिमेंट रेजिमेंट का औपचारिक चेहरा( ceremonial face) है। (इस पर sky.com ने विस्तार से स्टोरी पब्लिश की है )

यह भी पढ़ें-एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी थीं, देखिए 15 तस्वीरों में कहानी

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs AFG 2nd T20: 89 गेंद में ही खेल खत्म! संजू-अभिषेक के तूफान से भारत ने जीती सीरीज
Recommended image2
IND vs AFG LIVE मैच नहीं चल रहा? घबराएं नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें स्ट्रीमिंग शुरू
Recommended image3
IND vs AFG 2nd T20I Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान मैच? ये रहा सबसे आसान तरीका
Recommended image4
IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में रनों का अंबार या स्पिन का जाल? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Recommended image5
Sanju Samson: आज 'करो या मरो' का मैच, एक गलती और टीम से हो सकती है छुट्टी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved