- Home
- World News
- दुनिया में कोरोना: 194 देशों में 19 हजार 101 मौत, ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित, पत्नी भी आइसोलेट
दुनिया में कोरोना: 194 देशों में 19 हजार 101 मौत, ब्रिटेन में प्रिंस चार्ल्स संक्रमित, पत्नी भी आइसोलेट
नई दिल्ली. दुनिया के 194 देशों में कोरोना का कहर जारी है। अब तक 422,566 लोग संक्रमित हैं, जिसमें 19,101 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जबकि 108,388 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में कोरोना वायरस का आतंक जारी है। 71 साल के चार्ल्स प्रिंस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उनकी पत्नी कैमिला को भी आइसोलेट कर दिया गया है। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना संक्रमण से मौजूदा समय में इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली में हर रोज 700 से अधिक मौतें हो रही हैं। वहीं 5 हजार से अधिक संक्रमण के केस भी सामने आ रहे हैं। जबकि चीन की हालत स्थिर है। चीन में पिछले एक सप्ताह से कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इन सब के इतर कोरोना वायरस के आगे अमेरिका भी पस्त नजर आ रहा है। अमेरिका में एक दिन में 222 से अधिक लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 11,074 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
| Published : Mar 25 2020, 09:26 AM IST / Updated: Mar 25 2020, 04:49 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin