सनकी शख्स ने जापान में एक एनिमेशन स्टूडियो फूंका , 30 की मौत
द जापान टाइम्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना जापानी वक्त के अनुसार सुबह 10.30 बजे हुई। जिस आदमी ने इस भयानक घटना को अंजाम दिया, उसे पकड़ लिया गया है।
13

क्योटो. जापान के क्योटो शहर के एक एनिमेशन स्टूडियो मे भीषण आगजनी की घटना में 30 लोगों की मौत की खबर है। हादसे में 35 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घटना गुरुवार सुबह हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बताया जाता है कि कोई अनजान शख्स स्टूडियो में घुसा और उसने तरल पदार्थ छिड़कर आग लगा दी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
द जापान टाइम्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि घटना जापानी वक्त के अनुसार सुबह 10.30 बजे हुई। जिस आदमी ने इस भयानक घटना को अंजाम दिया, उसे पकड़ लिया गया है। हादसे में वो भी झुलस गया। पुलिस को अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया है कि उसने स्टूडियो में घुसकर आग क्यों लगाई? दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त स्टूडियों में 70 लोग मौजूद थे।
33
क्योटो एनिमेशन कंपनी की यह बिल्डिंग तीन मंजिला है। एक चश्मीदों ने बताया कि आगजनी के बाद बिल्डिंग के अंदर से लगातार धमाके सुनाई पड़े। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। चारों ओर धुआं फैलने के कारण लोगों को कंबल ओढ़ाकर बाहर निकालना पड़ा। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की 35 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos