- Home
- World News
- ईरान के कमांडर की हत्या से उ कोरिया में किम से मुकालात तक, ऐसे ही 5 मौके, जब ट्र्रम्प ने चौंकाया
ईरान के कमांडर की हत्या से उ कोरिया में किम से मुकालात तक, ऐसे ही 5 मौके, जब ट्र्रम्प ने चौंकाया
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का इस साल नवंबर में कार्यकाल खत्म हो रहा है। लेकिन उनके इस कार्यकाल में उनके कुछ ऐसे बयान और कार्रवाई सामने आईं, जिनकी दुनिया को उम्मीद भी नहीं थी। वे मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में ट्रम्प ने इराक में ईरान के कमांडर पर हमला करने का आदेश दिया था, इस बारे में बाकी अफसरों को भी नहीं पता था, हम ऐसे ही 10 मौके बता रहे हैं, जब उन्होंने सभी को चौंका दिया।
15

1- किम जोंग से मुलाकात के लिए उ. कोरिया पहुंचे: जून 2019 में एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया था। दरअसल, ट्रम्प अमेरिका के दश्मन नंबर 1 उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मिलने प्योंगयांग पहुंचे थे। वे उत्तर कोरिया की धरती पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। ट्रम्प के उत्तर कोरियाई जमीन पर कदम रखते ही किम ने तालियां बजाईं और फिर एक बार दोनों ने हाथ मिलाया और तस्वीरें खिंचवाईं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
2- भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता: जुलाई 2019 में इमरान खान अमेरिका पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ट्रम्प से मुलाकात की थी। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा था, पीएम मोदी ने उनसे कश्मीर मामले पर मध्यस्थता करने की पैरवी की है। ट्रम्प के इस बयान पर भारत ने विरोध जताया था। इसके बाद अमेरिका ने कश्मीर को दोनों देशों का आंतरिक मामला बताया था।
35
3- सीरिया: दिसंबर 2018 में ट्रम्प ने सीरिया से सैनिकों को हटाने का आदेश दे दिया था। ट्रम्प ने सीरिया में मौजूद 2000 सैनिकों को वापस बुलाने का आदेश दिया था। इस फैसले की अमेरिका में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में तत्कालीन रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने भी इस्तीफा दे दिया था।
45
4- नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रम्प ने पिछले दिनों नोबेल परस्कार पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर इसे निष्पक्ष रूप से दिया जाता होता तो यह शांति के लिए काफी वक्त पहले मुझे भी मिल जाता।
55
5- शटडाउन: ट्रम्प ने मैक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने के लिए संसद से पैसे मांगे थे। विपक्षी पार्टी डेमोक्रेटिक सांसदों ने इसका विरोध कर दिया। ट्रम्प को सरकारी खजाने से पांच अरब रुपए चाहिए थे। डेमोक्रेटिक सांसदों के विरोध के चलते ट्रम्प सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ा था। इस वजह से करीब आठ लाख संघीय कर्मचारियों 1 महीने की सैलरी नहीं मिली थी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos