MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • चीन में उइगर मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म, शादी करने पर नौकरी घर का तोहफा; मना करने पर गैंगरेप

चीन में उइगर मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म, शादी करने पर नौकरी घर का तोहफा; मना करने पर गैंगरेप

नई दिल्ली. चीन में उइगर और कजाक मुस्लिम शरणार्थियों के साथ दरिंदगी और अत्याचारों की खबरें काफी समय से बाहर आ रही हैं। देश-दुनिया की मीडिया में चीन में मुस्लिम शरणार्थी को डिटेंशन सेंटर में डाले जाने की खबरें फैल चुकी है। इस मामले में कुछ चीनी एक्टिविस्ट ने भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका कहना है कि, यहां मुस्लिम महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार हो रहा है। सरकार उइगर मुस्लिम महिलाओं से शादी करने के लिए हान (हान चीनी एक पूर्व एशियाई जातीय समूह है) लोगों को पैसा देने, आवास देने और नौकरी देने की पेशकश कर रही है। एक्टिविस्ट ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाला कहा है।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 29 2019, 06:32 PM IST| Updated : Dec 29 2019, 07:04 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
चीन में करीब 10 लाख से ज्यादा उइगर मुसलमान रहते हैं। यहां कजाक और उइगर समुदाय के मुस्लिम शरणार्थी हैं जो एक साधारण जिंदगी के लिए बरसों से तरस रहे हैं। चीनी सैनिक इन मुस्लिम शरणार्थियों के साथ काफी बदसलूकी करते हैं।
211
पुरुषों को डिटेंशन सेंटर वाली जेलों में डाल दिया जाता है। वहीं महिलाओं के साथ चीनी सैनिक बलात्कार करते हैं, जबरन शादी करते हैं या उनके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर गर्भपात करवा देते हैं।
311
हाल में चीन में करीब 5 लाख मुस्लिम शरणार्थी बच्चों को उनके मां-बाप से अलग बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक मां-बाप डिटेंशन सेंटर में हैं और बच्चे बोर्डिंग स्कूल में।
411
अब बात करें चीनी एक्टिविस्ट की जो उइगर शरणार्थियों के हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये लगातार इन मुसलमानों के लिए आवाज उठा रहे हैं।
511
एक कार्यकर्ता ने चीन के "पेयर अप एंड बीकम फैमिली (जुड़िए और परिवार का हिस्सा बनिए) " कार्यक्रम के खिलाफ जमकर बोला। दरअसल चीन में मुस्लिम शरणार्थियों को चीनी सभ्यता सिखाने के लिए जातीय एकता के नाम ऐसे कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
611
एक्टिविस्ट का कहना है कि, इनके प्रोग्राम की ओट में मुस्लिम महिलाओं के साथ बलात्कार किए जाते हैं। इसमें हान चीनी पुरुषों को शिनजियांग के पश्चिमी क्षेत्र में उइगर महिलाओं के साथ रहने के लिए भेजा जाता है।
711
ये चीनी सैनिक मुस्लिम महिलाओं के साथ सोते हैं, बलात्कार करते हैं और कुछ जबरन शादी भी कर लेते हैं। जबकि इन पीड़ित महिलाओं के पतियों को जेल में डाला हुआ होता है।
811
2017 में पहली बार शुरू किए गए इस कार्यक्रम में रेडियो फ्री एशिया द्वारा अक्टूबर की एक रिपोर्ट में चर्चा की गई थी। दो अनाम चीनी अधिकारियों का हवाला दिया गया था। रिपोर्ट में एक भयावह कार्यक्रम की को विस्तार से बताया गया था कि कैसे कई चीनी पुरुष मुस्लिम महिलाओं के साथ एक बी बिस्तर पर सोते थे।
911
"कहा जाता था कि, इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ चीनी पुरूष रिश्तेदार बनकर सोते थे जबकि वे उनके परिवार का हिस्सा भी नहीं है। ये कितना शर्मनाक है।
1011
उशनूर के एक कार्यकर्ता, रुसन अब्बास के परिवार के सदस्य को भी डिटेंशन सेंटर में डाला गया था। अब्बास ने ऑस्ट्रेलियाई समाचार को बताया कि ये कार्यक्रम उइगर महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार करने जैसे हैं।
1111
uighuruighurउन्होंने कहा कि ये महिलाएं चीनी सैनिकों का विरोध भी नहीं कर पाती हैं क्योंकि उनके पति जेल में हैं या सरकार के कब्जे में हैं। यहां मुस्लिम लड़कियों के पास चीनी आदमियों से शादी करने के लिए अलावा कोई चारा नहीं है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved