MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • वर्ल्ड टूर पर है हमारा बजाज, दुल्हन से सजे 2000 मॉडल चेतक को देखकर अबू धाबी के लोग जैसे फिदा हो गए

वर्ल्ड टूर पर है हमारा बजाज, दुल्हन से सजे 2000 मॉडल चेतक को देखकर अबू धाबी के लोग जैसे फिदा हो गए

वर्ल्ड न्यूज. 1989 में बजाज कंपनी ने अपने पॉपुलर स्कूटर को लेकर एक स्लोगन -'हमारा कल; हमारा आज; बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर-हमारा बजाज' तैयार किया था। बेशक अब इस स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग बंद हो चुकी है, लेकिन यह स्कूटर अब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है। बजाज कंपनी का यह चेतक स्कूटर इन दिनों भारत से लेकर अरब देश तक चर्चा का विषय बना हुआ है। ये हैं केरल के रहने वाले बचपन के दोस्त(childhood friends) इब्राहिम बिलाल और मोहम्मद अफजल हक, जो अपने 2000 मॉडल बजाज चेतक पर 7 देशों की यात्रा पर निकले हैं। जब ये पिछले हफ्ते UAE की कैपिटल अबू धाबी पहुंचे, तो उनका दुल्हन की तरह सजा स्कूटर देखकर लोग मुग्ध हो उठे। इब्राहिम और अफजल भारत के 11 राज्यों की यात्रा पूरी करके पिछले हफ्ते यूनाइटेड अरब अमीरात(UAE) की राजधानी आबू धाबी पहुंचे थे। 

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Jun 13 2022, 09:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दोनों दोस्त पिछले साल यानी 2021 के अंत में चेतक बजाज को लेकर दुनिया की सैर पर निकले हैं। ये अब ओमान, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और जॉर्डन जाएंगे। इनके बारे में एबी टेक वाइब(AB Tech Vibe) यूट्यूब चैनल के जरिये जाना जा सकता है। इस 'ट्रैवल बग' के बारे में बताते हुए दोनों दोस्तों ने कहा कि साढ़े तीन महीने में पूरे भारत में 11 राज्यों की यात्रा पूरी करने के बाद लगभग एक सप्ताह पहले संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। अमीरात भारत के बाहर उनका पहला कदम रहा।
 

25

केरल के कासरगोड के मूल निवासी 21 और 22 वर्ष के इन युवाओं ने अबू धाबी में खलीज टाइम्स को बताया-"स्कूटर पर यात्रा करना कोई आसान उपलब्धि नहीं है। लेकिन हम कुछ अनोखा करना चाहते थे।" इब्राहिम और अफजल की इस यात्रा को जियोकैचिंग वेबसाइट(geocaching website) के जरिये ट्रैक किया जा रहा है। यह ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम रिसीवर या मोबाइल डिवाइस और नेविगशनल टेक्निक के जरिये(इन्हें जियोकैश या कैश-geocaches or caches भी कहते हैं) ट्रैक किया जाता है। इसे ट्रैवल बग कहते हैं।

35

दोनों दोस्त व्लॉगर्स(vloggers) हैं और अपनी यात्रा के वीडियो-फोटोज  एबी टेक वाइब(AB Tech Vibe) YouTube और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं।

45

 चूंकि दोनों को तालिबान शासित अफगानिस्तान में यात्रा की मंजूरी नहीं मिली, लिहाजा उन्हें स्कूटर को मुंबई से दुबई 15 दिन पहले भेजना पड़ा। बाद में 5 दिन पहले वे दुबई पहुंचे। बिलाल ने कहा, "हम अपनी यात्रा सुबह 5 बजे या सुबह 6 बजे शुरू करते हैं। सुबह 10 बजे आराम के लिए रुकते हैं और शाम 5 बजे फिर से शुरू करते हैं। इस दौरान हम दोस्तों और उनके परिवार के साथ रहते हैं।"

यह भी पढ़ें-ये है दुनिया का सबसे छोटा देश, मगर लोग जिंदा रहते हैं सबसे ज्यादा, करीब सौ साल है औसत आयु!
 

55

अफजल ने कहा, "स्कूटर की अधिकतम गति 120 किमी/घंटा होने के बावजूद हम 80 किमी/घंटा ही रखते हैं।" जॉर्डन से हम स्कूटर को वापस कोच्चि, केरल भेजेंगे।" दोनों के पास अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस है और उन्होंने इन देशों की यात्रा करने के लिए आवश्यक परमिट हासिल किए हैं।

यह भी पढ़ें-Video: मंडप में बैठी दुल्हन ने दूल्हे को किया ऐसा इशारा, दूर बैठा दुल्हा बेहोश होते होते बचा

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध
Recommended image3
अमेरिका टैरिफ गेम में भारत की बड़ी जीत: PM मोदी ने चीन-पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?
Recommended image4
India US Trade Deal 2026: क्या सच में भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? जानिए पूरी कहानी और असर
Recommended image5
Trump-Modi Trade Deal: क्या भारत सच में अमेरिकी सामानों पर ज़ीरो टैरिफ देगा? जानिए पूरा सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved